Advertisment

बीजेपी ने रांची नगर निगम में लगाया धांधली का आरोप, जन्म प्रमाण पत्र विवाद पर की जांच की मांग

रांची. रांची नगर निगम में बीजेपी ने धांधली का आरोप लगाया है। साथ ही जन्म प्रमाण पत्र विवाद पर जांच की मांग की है। दरअसल, झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी राजीव रंजन के बेटे के नाम पर तीन-तीन जन्म प्रमाण पत्र जारी होने के मामले पर भाजपा ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने इस घटना को झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार का एक चिंताजनक उदाहरण बताया है।

रांची नगर निगम में धांधली का आरोप

साह ने कहा कि रांची नगर निगम में आम नागरिकों को अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए महीनों तक चक्कर लगाने पड़ते हैं। अधिकारियों की लापरवाही के कारण न जाने कितने बच्चों का स्कूल में दाखिला तक नहीं हो पाता। वहीं, दूसरी ओर प्रभावशाली अधिकारी अपने रसूख का इस्तेमाल कर नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला पासपोर्ट में संशोधन से जुड़ा हुआ है, जिससे यह आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर हो जाता है। यदि नगर निगम इतने आसानी से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी कर देता है, तो संभव है कि पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हों। साह ने मांग की कि इस पूरे प्रकरण में दोषी आईएएस अधिकारी और नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों पर फर्जीवाड़े के कानून के तहत मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (फर्जीवाड़ा) के तहत कार्रवाई की मांग की है।

इसके साथ ही साह ने इस मामले को नगर निकाय चुनावों से भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि झारखंड में नगर निकाय और निगम पूरी तरह अधिकारियों के भरोसे चल रहे हैं, जहां जवाबदेही लगभग न के बराबर है। जनप्रतिनिधियों की गैर-मौजूदगी ने इन संस्थानों को भ्रष्टाचार के अड्डे में बदल दिया है। उन्होंने मांग की कि इस भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और दोषियों को दंडित किया जाए।

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...