Advertisment

Deoghar: 5.85 लाख कांवड़ियों ने बाबा पर किया जलार्पण, इतने करोड़ की हुई आमदनी

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दी जानकारी

देवघर : इस वर्ष देवघर में 14 से 19 जुलाई तक 5.85 लाख कांवड़ियों ने बाबा पर जलार्पण किया.

इसकी जानकारी उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने प्रेसवार्ता कर दी.

वहीं श्रावणी मेला की विस्तृत लेखा जोखा भी पेश किया.

2 करोड़ 37 लाख 15 हजार रुपये की हुई आमदनी

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कांवड़ियों द्वारा जलार्पण की संख्या के साथ-साथ मन्दिर

और सरकार की आमदनी के सम्बंध में बताते हुए कहा कि

अभी तक इस मेले के दौरान 5 लाख 85 हजार कांवड़ियों ने बाबा पर जलार्पण किया. जिसमें भीतरी औऱ बाहरी अर्घा भी शामिल है. वहीं मंदिर के दान पेटी और नगद के रूप में मंदिर की आमदनी 2 करोड़ 37 लाख 15 हजार रुपये की हुई है.

32 लाख 26 हजार रुपये की सोने और चांदी के सिक्के की हुई बिक्री

उपायुक्त ने कहा कि मंदिर दान काउंटर से 32 लाख 26 हजार रुपये की सोने और चांदी के सिक्के की बिक्री हुई है. वहीं परिवहन विभाग द्वारा लगभग 32 लाख 14 हजार रुपये की आमदनी हुई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा कांवड़ियों की सुविधा के लिए बनाए गए टेंट सिटी में 25 हजार से ऊपर कांवड़ियों का ठहराव हुआ है. साथ ही सरकार द्वारा दी गयी सुविधाओं से कांवड़ियों संतुष्ट हैं.

नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने निभाई अहम भूमिका

उन्होंने कहा कि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग भी मेला के दौरान अपनी अहम भूमिका निभाई है. वही बिछड़े कांवड़ियों या किसी की सामानों की चोरी हो गयी हो उन लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक भेजने में भी जिला प्रशासन ने सफलता पाई है. कुल मिलाकर श्रावणी मेला का सफलता पूर्वक संचालन किया जा रहा है.

रिपोर्ट: पितांबर

Lakhisarai Ashok Dham Stampede: भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत, दो...

 बिहार के लखीसराय अशोकधाम मंदिर में भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दो ट्रेनों के एक साथ ठहराव और बिजली पोल गिरने...

JMM Protest: खनिज कानून 2026 के विरोध में JMM की बैठक...

खान एवं खनिज कानून 2026 के विरोध में झामुमो की रांची में बैठक होगी। पार्टी आंदोलन की रणनीति तय करेगी और 20 अगस्त को...

JPSC Scam: JPSC घोटाला: 80 लाख में चयन का सौदा, अभ्यर्थी...

 JPSC घोटाला मामले में CID की पूछताछ में 80 लाख रुपये में चयन का सौदा होने का खुलासा हुआ है। अभ्यर्थी ने एजेंट को...