स्मार्ट प्रीपेड मीटर, असल में Cheater है, तेजस्वी यादव ने कहा…

Cheater

पटना: बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर राजनीतिक हंगामा मचा हुआ है।‌ मुख्य विपक्षी दल राजद स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में एक अक्टूबर से राज्य भर में आंदोलन करने जा रही है।‌ मामले में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि 1 अक्टूबर से राष्ट्रीय जनता दल स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन करने जा रही है।

स्मार्ट मीटर लगने की वजह से आम लोगों को जो महंगी बिजली मिल रही है उससे बिहार के आम लोग परेशान और त्रस्त हो गए हैं, इसलिए पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि 1 अक्टूबर से हम लोग बिहार के हर प्रखंड में आंदोलन करेंगे। यह बिहार के हर एक घर का मामला है। बिहार के सभी लोग इससे परेशान हैं।‌ पूरे देश में बिहार में इस वक्त सबसे महंगी बिजली मिलती है।‌

बिहार में बिजली के करीब दो करोड़ उपभोक्ता है।‌ वर्तमान में करीब 50 लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगा और करीब डेढ़ करोड़ उपभोक्ता अभी बचे हुए हैं।‌ जिन पचास लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा है वे काफी परेशान हो रहे हैं।‌ बढे हुए बिजली के दाम से लोग त्रस्त हैं, उसके संबंधित लगातार शिकायतें मिल रही है।‌ अगर सच बताएं तो स्मार्ट मीटर मीटर नहीं बल्कि चीटर मीटर है।‌ यह मीटर लोगों के साथ वाकई में चीट करता है।‌ लोगों की परेशानी से सरकार को कोई लेना देना नहीं है।‌

सरकार लोग बैठ कर तमाशा देख रहे हैं।‌बिहार इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन और सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक मीटर भी लगाया जा सकता है।‌ ऐसी कोई अनिवार्यता नहीं है कि स्मार्ट मीटर ही लगाना है।‌ अन्य प्रदेशों की बात करें तो सब जगह इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगा हुआ है कहीं से कोई शिकायत नहीं आती है।‌ बिहार में हर जगह स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है जिसमें बिजली का बिल बढ़ा कर आता है।‌

यह मीटर नहीं बल्कि चीटर है।‌ सोचने वाली बात है कि आखिर सरकार ने पिछले 20 वर्षों में तीन बार मीटर क्यों बदली है।‌ आखिर सरकार को ऐसी क्या जरूरत पड़ी कि 20 वर्षों में तीन बार मीटर बदलना पड़ा।‌ बार बार मीटर बदलने में इंफ्रास्ट्रक्चर बदलना पड़ता है जिसमें करोड़ों रूपये खर्च होते हैं जो कि जनता की जेब से जाता है।‌ कल ऊर्जा विभाग के मंत्री ने कहा कि हम लोग बचे हुए 2 करोड़ लोगों तक स्मार्ट मीटर जल्दी ही लगवाएंगे।‌

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Harsh Firing में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई थी मौत, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Cheater Cheater Cheater Cheater Cheater

Cheater

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...