स्पाइसजेट विमान के केबिन से निकला धुआं, दिल्ली एयरपोर्ट पर करायी गई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली : दिल्ली से जबलपुर जा रहा स्पाइसजेट विमान के केबिन से अचानक धुआं निकलने लगा,

जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करायी गई.

स्पाइसजेट के प्रवक्ता की ओर से जानकारी दी गई है कि

फ्लाइट के टेक ऑफ करने के बाद जब विमान 5 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा तो

पायलट के केबिन में धुआं देखा गया.

इसके बाद विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया.

केबिन में धुआं किस वजह से उठा था, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ पाई है.

स्पाइस जेट विमान के केबिन में धुएं की जांच डीजीसीए ने शुरू कर दी है.

उधर, स्पाइस जेट की ओर से बयान जारी किया गया है कि शनिवार को

स्पाइस जेट DASH8 Q400 विमान VT-SUR को SG-2962,

सेक्टर दिल्ली (DEL) से जबलपुर (JLR) जाना था.

टेक ऑफ के बाद करीब 5000 फीट की ऊंचाई पर पायलट की टीम ने केबिन में

शौचालय के पास धुआं देखा. क्रू ने केबिन में हल्के धुएं को देखने के बाद कॉकपिट क्रू को इसकी जानकारी दी.

spicejet 22Scope News

एक यात्री ने शेयर किया वीडियो

बताया गया कि थोड़ी देर में केबिन में धुआं बढ़ गया. फिर इस बारे में SCC ने कॉकपिट क्रू को अवगत कराया. इसके बाद विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया. एक यात्री सौरभ छाबड़ा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया. साथ में उसने लिखा कि आज सुबह इस घटना का सामना करना पड़ा. ऐसा लगता है कि स्पाइसजेट यात्रा के लिए अब असुरक्षित है. एक बार को तो यात्री घबराने लग गए थे, वह वापस दिल्ली लौट आए हैं. विमान में आग लग गई थी. शुक्र है कि हम सुरक्षित हैं उन्होंने यह भी लिखा वह लंबे समय से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन स्पाइसजेट के पास बैकअप नहीं है.

spicejet1 22Scope News

स्पाइसजेट के विमानों में हो रही लगातार घटनाएं

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में स्पाइसजेट के विमानों में लगातार घटनाएं हो रही हैं, इस वजह से यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठा रहा है. 19 जून को पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइस जेट के विमान में अचानक आग लग गई. आनन-फानन विमान की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. बताया जा रहा है कि जिस समय विमान में आग लगी, उसमें 185 यात्री सवार थे.

विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

वहीं 19 जून को ही दिल्ली से जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट विमान में उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी हो गई. इसके बाद विमान की आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 पर इमरजेंसी लेंडिंग कराई गई थी. विमान में उस समय क्रू मेंबर समेत 82 यात्री सवार थे.

Saffrn

Trending News

 Bihar Green Mission: Marine Drive पर 1 लाख पेड़ लगाने का...

पटना मरीन ड्राइव पर 3 महीने में 1 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, सम्राट चौधरी ने पर्यावरण संतुलन और ग्रीन कॉरिडोर योजनाओं की जानकारी...

 Bihar Land Reform: भूमि माफियाओं पर सख्ती तय, Vijay Sinha का...

बिहार में भूमि सुधार अभियान तेज, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुंगेर में भूमि माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान...

Jharkhand Politics:  असम Election के बाद JMM-कांग्रेस में बढ़ा तनाव, सरयू...

Remove term: Jharkhand Poliअसम चुनाव के बाद झारखंड में JMM और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा, सरयू राय ने बिना कांग्रेस नई सरकार बनाने...

Hazaribagh झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तलवार और...

Hazaribagh: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर हुए सनसनीखेज अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस...

नगर निकाय चुनाव में AJSU ने ही दिलाया ओबीसी को आरक्षण...

Jharkhand: झारखंड में ओबीसी आरक्षण का विषय एक बार फिर चर्चा में है। सुदेश महतो ने बतौर पंचायती राज मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img