गैंगस्टर अखिलेश सिंह का शार्प शूटर हरीश सिंह गिरफ्तार

जमशेदपुरः चार वर्षों से फरार चल रहा अपराधकर्मी अखिलेश सिंह का शार्प शूटर हरीश सिंह को जमशेदपुर पुलिस ने बिहार के राजगीर से गिरफ्तार कर लिया है। शार्प शूटर हरीश सिंह पर डीजीपी द्वारा 40 हजार का इनाम रखा गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर शहर ले आई है।

भेष बदलने में था माहिर

शार्प शूटर हरीश सिंह भेष बदलने में माहिर था। अलग-अलग भेष में वह जमशेदपुर आता और भेष बदल कर पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर आसानी से शहर से चला जाता था। काफी दिनों से फरार चल रहे हरीश सिंह को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

शार्प शूटर 22Scope News

पिछले 4 साल से फरार चल रहा था हरिश

शहर के अलग-अलग थानों में हरीश सिंह पर कुल 30 मामले दर्ज थे, जिसमें वह पिछले 4 साल से फरार चल रहा था।
वह भेष बदलने में इतना माहिर था कि हरीश अधिवक्ता के भेष में आकर जमशेदपुर कोर्ट में गवाही दी और आसानी से चलता बना। इस तरह के कई मामले हैं, कभी महिला का भेष बदल कर पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार हो जाया करता था।

एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस बार भी पुलिस जब हरीश को गिरफ्तार करने राजगीर के होटल में पहुंची तो पुलिस टीम को भी गुमराह करने का काफी प्रयास किया, मगर पुलिस के पास पुख्ता सबूत था कि यही हरीश है। राजगीर के होटल में वह राजीव कुमार के नाम से रुका था।

फर्जी आधार कार्ड,वोटर कार्ड सहित सामान बरामद

हरीश सिंह के पास से पुलिस को फर्जी आधार कार्ड, फर्जी वोटर कार्ड, सहित 4 मोबाइल फोन बरामद हुआ है। एसएसपी ने बताया कि हरीश सिंह को पुनः रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि हरीश सिंह पर 30 मामले तो दर्ज है मगर यह आए दिन शहर के लोगों से रंगदारी मांगने का मामला सामने आता रहा है।

ये भी पढ़ें- टीएसपीसी सबजोनल कमांडर सहित 5 नक्सली गिरफ्तार

एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि इस पर 30 मामले दर्ज हैं इस पर डीजीपी मुख्यालय से 40 हजार का इनाम भी रखा गया था। उन्होंने कहा कि सिटी एसपी मुकेश कुमार लुनायत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था जिसके बाद पुलिस को यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी और शार्प शूटर हरीश सिंह की गिरफ्तारी कर ली गई।

एसएसपी ने यह भी कहा कि पुलिस अब किसी भी अपराधी को बख्शेगी नहीं, अगर अपराधी सरेंडर करेंगे तो ठीक है नहीं तो कहीं से गिरफ्तार कर जमशेदपुर पुलिस उन्हें जेल भेजने का काम करेगी।

JPSC Scam: चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख...

 JPSC भर्ती धांधली मामले में CID जांच के दौरान चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख की कथित डील और पूर्व चेयरमैन...

JPSC Scam: पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार को झटका,...

 झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षा धांधली मामले में पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार की नियमित जमानत याचिका खारिज। CID के अनुसार, 119...

Ranchi Crime News: अरगोड़ा में चेन स्नैचरों का आतंक, तीन दिनों...

 रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में तीन दिनों के भीतर दो महिलाओं की सोने की चेन झपट ली गई। हरमू में हुई दोनों घटनाओं...