Breaking : स्मृति से डरे राहुल, अमेठी नहीं वायनाड और रायबरेली से भी लड़ेंगे चुनाव

Uttar Pradesh : स्मृति से डरे राहुल – लोकसभा चुनाव के बीच राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह सांसद व वायनाड से प्रत्याशी राहुल गांधी एक और सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे है। राहुल गांधी अमेठी छोड़ रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि आज दोनों जगहों पर नॉमिनेशन का आखिरी दिन है। राहुल अमेठी से क्यों नहीं लड़े रहे हैं ये तो उन्हीं को पता है लेकिन बीजेपी ने उपने केंद्रीय मंत्री सह सांसद स्मृति ईरानी को फिर से उम्मीदवार बनाया है।

GOAL Logo page 0001 2 22Scope News

आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड के साथ-साथ रायबरेली सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। रायबरेली सीट से उनकी मां और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी अभी भी सांसद हैं लेकिन वह चुनाव नहीं लड़ रही हैं। उन्हें पार्टी ने राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनाया है। 2019 में पहली बार दो सीटों पर लड़े राहुल गांधी अमेठी से हार गए थे। जबकि वायनाड से जीते थे। इस बार भी राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं।

स्मृति से डरे राहुल – यह तय हो गया है कि राहुल अमेठी सीट से नहीं लड़ेंगे चुनाव

2019 में हार के बाद 2024 में राहुल गांधी रायबरेली शिफ्ट कर गए हैं। इस बार अमेठी से कांग्रेस ने केएल शर्मा को उतारा है। केएल शर्मा की पहचान गांधी परिवार के करीबी की है। सोनिया गांधी के रायबरेली सांसद रहते हुए केएल शर्मा उनके सांसद प्रतिनिधि थे। किशोरी लाल शर्मा मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हें।

Congress 22Scope News

यह भी पढ़े : मंगल का राहुल पर निशाना, कहा- भारत और यहां की जनता को अभी तक नहीं समझे

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट स्मृति से डरे राहुल 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img