प्रकाशित: अपडेट:
पुर्णिया: गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने पुर्णिया से टेम्पू में छुपा कर लाए जा रहे गांजा की खेप को बरामद किया। 31 किलो गांजा के साथ एक तस्कर भी गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ अमर कांत झा ने बताया कि उत्पाद विभाग ने कोढ़ा थाना क्षेत्र के चिथरिया पीर चौक के पास एक ऑटो के अंदरूनी हिस्से में छुपा कर पुर्णिया से लाए जा रहे 31 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, गांजा का बाजार मूल्य लगभग तीन से चार लाख है।
Highlights

















