Advertisment

SNMMCH, धनबाद में छेड़खानी और मोबाइल चोरी के आरोपी की धुनाई

धनबादः अपनी बदइंतजामी के लिए बदनाम रहे कोयलांचल का सबसा बड़ा अस्पताल  एसएनएमएमसीएच में छेड़खानी और मोबाइल चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही. कभी छेड़खानी तो कभी दुष्कर्म जैसी घटनाएं इस अस्पताल की पहचान बन चुकी है. प्रशासन और पुलिस इन घटनाओं पर रोक लगाने में सक्षम नहीं दिख रही.

vlcsnap 2021 10 24 15h14m31s845 22Scope News

इसी क्रम में शनिवार की रात्रि को छेड़खानी और मोबाइल चोरी के आरोप में मरीजों के परिजनों ने एक युवक की जमकर धुनाई की और स्थानीय पुलिस को बुलाकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. मामला यहीं नहीं रुका, मरीजों के परिजनों का रुद्र रुप को देखकर पुलिसकर्मियों ने भी आरोपी पर अपना हाथ साफ कर लिया.

सोशल मीडिया पर युवक का पिटाई करते हुए एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. गौरतलब है SNMMCH  को जिले का सबसे बड़ा अस्पताल माना जाता है,बावजूद इसके इस प्रकार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही.

रिपोर्ट-राजकुमार

कोयला चोरी के खिलाफ सांसद ने की छापेमारी, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...