Bangladesh की हिमाकत: बांग्लादेशी सेना ने बॉर्डर पार किया फिर बीएसएफ ने कड़ी हिदायत दे लौटाया

असम: एक तरफ बांग्लादेश में स्थिति बदतर है और पूरे देश में अल्पसंख्यकों के ऊपर हमले हो रहे हैं तो दूसरी तरफ अब बांग्लादेश के सैनिक चीनी सैनिक की तरह भारत में घुस कर मनमानी की कोशिश करते दिखे। हालांकि भारतीय सीमा में घुसे बंगलादेशी सैनिकों को बीएसएफ के जवानों और अधिकारियों ने अच्छे से समझा दिया और अगली बार बिना अनुमति बॉर्डर क्रॉस नहीं करने की चेतावनी भी दी। दरअसल असम में बांग्लादेश से सटी सीमा पर कुशियारा नदी बॉर्डर लाइन के रूप में माना जाता है।

नदी के दोनों और करीब 150 मीटर की जमीन को नो मेंस जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में आपसी सहमति के बगैर कोई निर्माण नहीं किया जा सकता है। बीते गुरुवार को बांग्लादेश के सिलहट डिवीज़न के जाकिगंज पॉइंट पर तैनात बांग्लादेश के जवान नदी पर कर श्रीभूमि में घुस आई। यहां पर स्थानीय लोग मां मनसा देवी के प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार करवा रहे हैं। बीजीबी के जवानों ने मंदिर जीर्णोद्धार में लगे मजदूरों को धमका कर काम को रुकवा दिया।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना बीएसएफ को दी जिसके बाद बीएसएफ के जवानों ने बीजीबी के जवानों को समझाने की कोशिश की और उन्हें बताया कि निर्माण कार्य नो मेंस लैंड से दूर किया जा रहा है। लेकिन बीजीबी के जवान मानने को तैयार नहीं थे तब बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच कर सीमा बिंदु पर कमांडेंट स्तरीय फ्लैग मीटिंग की और बांग्लादेश के जवानों को दो टूक समझाया कि निर्माण कार्य नो मेंस लैंड से दूर किया जा रहा है और अगली बार बिना अनुमति सीमा पार करने का दुस्साहस न करें।

तब जा कर बीजीबी के जवान वापस लौटे। बता दें कि असम के श्रीभूमि जिले की 94 किलोमीटर सीमा बांग्लादेश से सटी है। इसमें से 43 किलोमीटर का क्षेत्र नदी के किनारे है जबकि 4 किलोमीटर के क्षेत्र में फेंसिंग नहीं की गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Night Time Light एटलस पर दिखता है जगमग बिहार, बिजली व्यवस्था में हो रहा लगातार सुधार

Bangladesh Bangladesh Bangladesh Bangladesh

Bangladesh

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img