Advertisment

कहीं डीटीओ ने आपकी गाड़ी का भी बिक्रीनामा तैयार तो नहीं कर दिया?

Aurangabad- जिला परिवहन विभाग के एक खेल से पूरा जिला हलकान है,

लोग बाग अपनी-अपनी गाड़ियों का कागजात चेक करवा रहे हैं,

कहीं उनकी गाड़ी भी तो परिवहन विभाग के कर्मियों ने किसी और के नाम बिक्री तो नहीं कर दी.

यह डर सबको सता रहा है.

जिला परिवहन विभाग के कारनामे

दरअसल परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ऐसा ही कुछ कारनामा किया है.

ठगों ने असली गाड़ी मालिक के बदले किसी और को खड़ा कर गाड़ी अपने नाम करवा ली.

ऑफिस के बाबुओं ने भी बिना जांचे परखे गाड़ी को फर्जी क्रेता के नाम कर दिया.

लेकिन गाड़ी असली मालिक के पास ही रह गई.

मामले का खुलासा तब हुआ जब टंडवा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी

अरविंद कुमार शर्मा अपनी गाड़ी प्रदूषण सर्टिफिकेट बनवाने के लिए जांच घर गयें.

वहां उन्हे बतलाया गया कि उनकी गाड़ी की तो बिक्री हो चुकी है. 

यह गाड़ी उनकी नही बल्कि बेतिया के मधुसूदन भट्टाचार्य की है.

यह सुनते ही अरविंद कुमार शर्मा के होश उड़ गये आनन-फानन में इसकी शिकायत

जिलाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी से की गयी.  

डीटीओ बाल मुकुंद प्रसाद फौरन एक्शन में आ गये. जांच में सारा फर्जीबाड़ा उजागर हुआ.

इसके बाद डीटीओ ने फर्जी ऑनर के नाम निर्गत आरसी कैंसिल कर दिया और

असली ऑनर को नया आरसी निर्गत कर मामले का पटाक्षेप कर दिया.

 डीटीओ ने बताया कि जांच में फर्जीबाड़ा करनेवालों का नाम उजागर हो गया है,

और वे उन सब पर प्राथमिकी दर्ज करा रहे है।

इधर गाड़ी के असली मालिक ने गाड़ी के पुनः अपने नाम हो जाने पर राहत की सांस ली है।

JSSC Clerk Recruitment 2026: 836 लिपिक पदों की भर्ती रद्द, नई...

झारखंड सरकार ने 836 लिपिक पदों की JSSC भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है। नई नियुक्ति नियमावली के तहत अब दोबारा अधियाचना भेजी जाएगी...

Prince Khan News: गैंगस्टर प्रिंस खान के बाद परिवार भी पाकिस्तान...

धनबाद के गैंगस्टर प्रिंस खान के बाद उसकी पत्नी और तीन बच्चों के पाकिस्तान पहुंचने की जानकारी जांच में सामने आई है। पुलिस अब...

JBVNL Recruitment 2026: झारखंड बिजली निगम में 3347 पदों पर होगी...

झारखंड बिजली वितरण निगम (JBVNL) में 3347 रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी तेज। नवंबर 2026 से जेई, एई, लाइनमैन, टेक्निकल असिस्टेंट और अन्य...