Advertisement
Advertisement

SC ST आयोग के सदस्य ने किया औरंगाबाद सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा…

SC ST आयोग के सदस्य ने किया औरंगाबाद सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा...

Google पर 22Scope चुनें

औरंगाबाद: राज्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य ललन भुइयां शुक्रवार को औरंगाबाद के सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ओपीडी, आईसीयू, महिला एवं पुरुष वार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र काउंटर इत्यादि का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल में इलाजरत मरीजों से भी बातचीत की और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान एससी एसटी आयोग के सदस्य ललन भुइयां ने सदर अस्पताल के नए भवन में चिकित्सीय सुविधा बहाल करने की भी बात कही।

यह भी पढ़ें – 25 वर्ष का हो गया मुजफ्फरपुर का राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र, सिल्वर जुबली समारोह में…

उन्होंने कहा कि सरकार आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए संकल्पित है। थोड़ी बहुत दिक्कतें आ रही हैं उसे भी जल्द ही ठीक कर लिया जायेगा। निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा की बेहतर व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों की कमी पर कहा कि इस संबंध में सरकार को जानकारी दी जाएगी और चिकित्सकों की कमी की पूर्ति शीघ्र ही की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   दबंगों की पिटाई से ई रिक्शा चालक घायल, दो दिन पहले भी की थी मारपीट लेकिन पुलिस ने…

औरंगाबाद से रुपेश की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...