Road Accident में बेटे की मौत, पिता जख्मी, परिजनों ने काटा बवाल

भोजपुर: भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के दोघरा गांव के समीप रविवार की सुबह डम्पर ने बाइक सवार बाप-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाप गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए बिहिया पीएचसी ले जाएगा। वहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद बिहिया थाना के चौकीदार ने उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर पर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी नागेंद्र कुमार का 18 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार है एवं वह इंटर का छात्र था जबकि जख्मी उसके पिता नागेंद्र कुमार है। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन जब सदर अस्पताल परिसर के पोस्टमार्टम गृह के पास के बाहर पहुंचे तो वे लोग उग्र हो गए। इसके बाद परिजनो द्वारा पोस्टमार्टम गृह के बाहर जमकर हंगामा किया।

हंगामे के दौरान उनके द्वारा पोस्टमार्टम गृह के दरवाजे पर लगे ताले को ईट-पत्थर से तोड़ा जाने लगा। तभी सूचना पाकर सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मी एवं टाउन थाना अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंची। उसी बाद माहौल शांत हो पाया। उसके बाद परिजन उसके शव को दाह-संस्कार के लिए वापस गांव ले गए।

यह भी पढ़ें-    Bihar बंद के दौरान की गुंडई, अब पटना पुलिस ने…

Our YouTube Channel

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Road Accident Road Accident Road Accident

Road Accident

LNMU PAT 2024 Protest: इंटरव्यू और नामांकन में देरी से अभ्यर्थी...

LNMU PAT 2024 Protest, दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में PAT-2024 की प्रक्रिया में लगातार हो रहे विलंब और छात्रों के भविष्य को...

Jharkhand Coal Belt: CISF की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध कोयला...

Jharkhand Coal Belt, धनबाद: झारखंड के कोयला क्षेत्रों में सितंबर 2026 के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सुरक्षा और कार्रवाई के मोर्चे...

Yogendra Sao Action: योगेंद्र साव के खिलाफ फिर खुला मोर्चा, JMM...

Yogendra Sao Action, रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कांग्रेस के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच विवाद एक बार फिर चर्चा...