राष्ट्रपति पर सोनिया गांधी की टिप्पणी से मचा सियासी बवाल

डिजिटल डेस्क : राष्ट्रपति पर सोनिया गांधी की टिप्पणी से मचा सियासी बवाल। संसद में शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी की टिप्पणी पर बवाल मच गया है। असल में, संसद का बजट सत्र आज शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से शुरू हो गया।

उसके बाद राष्ट्रपति के भाषण पर विपक्ष ने हमले भी शुरू कर किए लेकिन संसद परिसर में ही गांधी परिवार ने राष्ट्रपति के भाषण पर तीखी टिप्पणी कर दी तो फिर अचानक से सियासी बवाल मचा। देखते ही देखते सियासी भूचाल वाली स्थिति बनी।

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने बजट सत्र पर राष्ट्रपति के भाषण को लेकर कहा कि – ‘Poor lady was tired at the end’।

इसी क्रम में उनके बेटे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के भाषण को ‘उबाऊ’ करार दिया। राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को अपने ही अंदाज में बोरिंग बताया। लगे हाथ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला।

भाजपा ने कहा – यह आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान

भाजपा ने तुरंत इस मुद्दे पर कांग्रेस पर करारा पलटवार शुरू कर दिया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि – ‘सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति का अपमान किया है। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और उनके बेटे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के खिलाफ जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया, मैं उसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है?’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राष्ट्रपति पर टिप्पणी के लिए गांधी परिवार पर हमला करते हुए कहा कि – ‘यह टिप्पणी देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान है। यह टिप्पणी कांग्रेस की घटिया राजनीति और चरित्र को उजागर करती है। नकली गांधी परिवार यह बर्दाश्त नहीं कर सकता कि गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति उच्च संवैधानिक पदों पर पहुंचे। यह अपमान हर भारतीय का अपमान है, हर आदिवासी का अपमान है, हर महिला का अपमान है। यह देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा’।

शुक्रवार को संसद में अभिभाषण देने जातीं राष्ट्रपति।
शुक्रवार को संसद में अभिभाषण देने जातीं राष्ट्रपति।

संबित पात्रा बोले – मुर्मू कभी भी ‘बेचारी’ नहीं हो सकतीं, राहुल हैं बेचारा

इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने राष्ट्रपति को लेकर की गई टिप्पणी पर कहा कि – ‘…यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अभी कुछ देर पहले ही कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक अनुचित टिप्पणी की है। राष्ट्रपति मुर्मू अपने पूरे भाषण के दौरान बहुत थकी हुई दिखाई दीं और उन्हें ‘बेचारी’ कह दिया।

…मैं यह साफ तौर पर स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मुर्मू कभी भी ‘बेचारी’ नहीं हो सकतीं। अगर भारतीय राजनीति में कोई ‘बेचारा’ है, तो वह राहुल गांधी हैं।

…ये वो ‘बेचारा’ है, जिसे कांग्रेस बार-बार लॉन्च करने की कोशिश करती है, लेकिन वो ‘बेचारा’ कभी लॉन्च नहीं हो पाता।’ 

भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले – राष्ट्रपति और आदिवासी समुदाय से माफी मांगे कांग्रेस

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि – ‘…मैं और हर भाजपा कार्यकर्ता सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए प्रयोग किए गए शब्दों की कड़ी निंदा करते हैं।

…जानबूझकर ऐसे शब्दों का प्रयोग कांग्रेस पार्टी की अभिजात्य, गरीब विरोधी और आदिवासी विरोधी प्रकृति को दर्शाता है। …मैं मांग करता हूं कि कांग्रेस राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगे’।

सोनिया गांधी की फाइल फोटो
सोनिया गांधी की फाइल फोटो

राष्ट्रपति को लेकर सोनिया गांधी ने ये कही थी बात

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद शुक्रवार को कहा था कि – ‘अपने संबोधन के अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं…वह मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी।’ दूसरी ओर, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के भाषण को बोरिंग कहा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img