दुर्गा सोरेन की जयंती: सोरेन परिवार ने किया याद, हेमंत बोले- लंबे संघर्ष के बाद मिला झारखंड

गुरुजी शिबू सोरेन ने दुर्गा सोरेन चौक पहुंच बेटे की प्रतिमा पर अर्पित किया श्रद्धा सुमन

रांची : दुर्गा सोरेन की जयंती पर सोरेन परिवार ने उन्हें याद किया.

इस मौके पर दुर्गा सोरेन चौक पहुंच कर गुरुजी शिबू सोरेन ने बेटे की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सीता सोरेन, महुआ माजी, दुर्गा सोरेन की बेटी सहित परिवार के

कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी. वहीं पार्टी के कई दिग्गज नेता भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

shibu soren 22Scope News

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता थे दुर्गा सोरेन- सीएम

दुर्गा सोरेन की 54वीं जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें याद करते हुए कहा कि

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, महान क्रांतिकारी, मेरे मार्गदर्शक और प्रेरणाश्रोत दादा स्व. दुर्गा सोरेन

को नमन. झारखंड के वीर आंदोलनकारी अमर रहे.

आज का दिन गौरव का दिन है आज दुर्गा सोरेन का जयंती है.

उन्होंने पार्टी के प्रति अपने को समर्पित किया. हमलोग को भी पार्टी के प्रति समर्पित होना होगा.

durga soren12 22Scope News

दुर्गा सोरेन की जयंती: लोगों के चेहरे पर लौट रही मुस्कान

सीएम हेमंत ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद हमें अलग राज्य मिला.

राज्य मिलने के बाद राज्य की विकास के लिए जो सोच और सपना उन्होंने देखा

वो विगत 20 साल में टूटता हुआ दिखा. वो ऐसा इसलिए था क्योंकि राज्य को यहां के मूलवासी ने बनाया,

लेकिन यहां राज वो किए जो राज्य बनाने का घोर विरोधी थे. उन्होंने कहा कि अपने तो अपने होते हैं. आपने देखा होगा कि राज्य में हर जगह भविष्य को लेकर लोगों के चेहरे पर मायूसी छा गई थी. लेकिन अब लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट रही है.

durga soren1 22Scope News

सीएम ने बीजेपी पर साधा निशाना

प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है तब से विपक्ष को परेशानी हुई है. वे लोग सरकार को गिराने में लगे हुए है. सरकार को छोड़िए उन्होंने हमारे गुरुजी को भी नहीं छोड़ा. इनके ऊपर भी दोषारोपण का काम शुरू कर दिया. हमलोग ऐसे चीजों को आज से नहीं अंग्रेज के जमाने से देख रहे हैं, इससे डरने की जरूरत नहीं है.

दुर्गा सोरेन की जयंती: समय आने पर देंगे मुंह तोड़ जवाब

हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने अभी तक पलटवार नहीं किया है. समय आने पर उनको मुंह तोड़ जवाब देंगे. इनलोगों को सत्ता से बेदखल किया है. सरकार की बकाया, लूटा हुआ धन और संपत्ति को यहां से ले जाया गया है. उसको लाने का काम किया जाएगा. इसलिए हमें अपनी राजनीतिक ताकत को और मजबूत करने की आवश्यकता है.

रिपोर्ट: करिश्मा सिन्हा

Saffrn

Trending News

Ranchi Water Crisis 2026: रिकॉर्ड बारिश के बाद भी पानी की...

 रांची में रिकॉर्ड बारिश के बावजूद अप्रैल में पानी संकट गहराया। 17 वार्डों में टैंकर से सप्लाई, कई इलाकों में बोरवेल फेल।Ranchi Water Crisis...

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Banka Road Accident: कार-बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत,...

बांका के बेलहर में कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत, कई घायल। पुलिस जांच में जुटी, घायलों को...

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...

Jharkhand Weather Alert: Ranchi समेत 14 जिलों में बारिश और आंधी...

 रांची सहित झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। 6 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम रहेगा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img