रांची: आज बुधवार को कांके रोड पर स्थित पुलिस लाइन में दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस ड्यूटी मीट का उद्घाटन किया गया।
यह पुलिस ड्यूटी मीट 21 जून से 23 जून तक चलेगा। ड्यूटी मीट में रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा के पुलिस पदाधिकारी शामिल होंगे, जो दक्षिणी छोटानागपुर रेंज से हैं।
उद्घाटन समारोह में रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे, रांची एसएसपी किशोर कौशल और कई अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।
इस पुलिस ड्यूटी मीट का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को अपराध अनुसंधान की दक्षता बढ़ाना है। वर्तमान में अपराध का दायरा इतना बढ़ गया है कि किसी को दोषी करार देना बिना वैज्ञानिक अनुसंधान के काफी मुश्किल हो गया है।
साक्ष्य जुटाने के लिए भी जांच के दौरान वैज्ञानिक अनुसंधान आवश्यक होता है।


