घटनाओं की सूचना नहीं देते थे वरीय पदाधिकारी को एसपी ने किया निलंबित

शेखपुरा: शेखपुरा के एसपी ने करंडे थानाध्यक्ष पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया। मामले में एसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष ने लूट की घटना की जानकारी 6 दिनों तक छुपा के रखी। उन्होंने बताया कि करंडे थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक बाइक की लूट की घटना हुई थी जिसकी सूचना थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने अपने वरीय पदाधिकारियों को नहीं दी।

घटना के लगभग 15 घंटे बाद मामले की सूचना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दी और फिर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने मामले की सूचना एसपी को दी। चोरी और लूट की घटना का विलंब से सूचना देने के कारण एसपी ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि एक और मामले में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष को कार्रवाई का निर्देश दिया गया था लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की। अपने कार्य में अनियमितता की वजह से थानाध्यक्ष को एसपी ने निलंबित कर दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पटना पहुंचे दिलीप जायसवाल, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत…

शेखपुरा से कुमार सुबिद की रिपोर्ट

घटनाओं की सूचना घटनाओं की सूचना

घटनाओं की सूचना

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...