नीतीश के खिलाफ बोलने से सुशील मोदी की पुनर्वापसी होती है, तब जारी रखें हमला- ललन सिंह

Patna– एनडीए को झटका देते हुए नीतीश कुमार के द्वारा तेजस्वी यादव के साथ आठवीं वार मुख्यमंत्री पद का शपथ लेते ही जदयू भाजपा में वार-पलटवार तेज हो चुका है.

इस वार की शुरुआत भाजपा की ओर से हुई, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शपथ ग्रहण करते ही उनके पुराने सहयोगी सुशील मोदी सामने आये, उन्होने नीतीश कुमार पर झूठ बोलने का आरोप चस्पा किया. भाजपा के द्वारा पार्टी तोड़ने के सारे आरोपों को झूठ का पुलिंदा बतलाया, इसके बाद सामने आये ललन सिंह. ललन सिंह ने चुन चुन कर सारे आरोपों पर पलटवार किया. ललन सिंह ने कहा कि कल का निर्णय पार्टी का था. एनडीए से बाहर जाने का  निर्णय पर सबकी सहमति थी.

2019 का चुनाव भाजपा ने जदयू के कंधे पर बैठ कर जीता

ललन सिंह ने कहा कि 2019 का चुनाव भाजपा ने जदयू के कंधे पर सवार हो जीता, लेकिन 2020 में हमें हराने की साजिश रची गयी. यह जनता की कृपा थी, कि जदयू बच गया.  आज भाजपा हम पर धोखा देने का आरोप लगा रही है, लेकिन कोई पूछे तो अरुणाचल प्रदेश में जदयू के छह विधायकों को भाजपा में किसने शामिल करवाया था. यह कौन सा गठबंधन की मर्यादा थी, किसके इशारे पर हमारे विधायकों को तोड़ा गया, यह आडवाणी अटल की भाजपा नहीं है, तब सहयोगियों का सम्मान किया जाता है, उनको तोड़ने की साजिश नहीं रची जाती थी.  

रात के अंधेरे में आरसीपी से मिलते थे भूपेन्द्र यादव

मुख्यमंत्री ने जिसे पार्टी को मजबूत करने का जिम्मा सौंपा था, वह खुद ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गया. पार्टी को तोड़ने की साजिश रचने लगा.आज  भाजपा अपने आप को बड़ा भाई होने का दावा करती है, लेकिन 2005, 2010, 2017 में कौन बड़ी पार्टी थी. लेकिन हमने तो कभी नहीं कहा कि हम बड़ा भाई हैं, और दूसरे छोटे भाई है. यह छोटा बड़ा की बात कहां से आयी. भूपेन्द्र यादव रात के अंधेरे में आरसीपी से मिलते थे और पार्टी तोड़ने की रणनीति बनायी जाती थी.

इनकम टैक्स,ईडी और सीबीआई से नहीं डरने वाली जदयू

जदयू को इनकम टैक्स, इडी और सीबीआई से डराया नहीं जा सकता. इससे अलग हटकर भाजपा के लोग अपने गिरेबां में झांके. विश्वासघात भाजपा की ओर से किया गया है. ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार से अच्छे संबंधों की सजा सुशील मोदी को मिली है. अब सुशील मोदी को लगता है कि नीतीश कुमार के खिलाफ बोलने से उनकी पुर्नवापसी हो जाएगी. यही कारण है कि अचानक से नीतीश कुमार के खिलाफ बयान देने सामने आ रहे हैं. लेकिन यदि नीतीश कुमार के खिलाफ बयान देने से उनकी पुर्नवापसी हो जाती है, तब वे अपना हमला जारी रखें.

नीतीश की नयी सरकार को हनीमून पीरियड देने के मूड में नहीं भाजपा, छुटने लगे बयानों के तीर  

Saffrn

Trending News

इंटर-स्कूल क्रॉसवर्ड चैंपियनशिप के प्रैक्टिस राउंड में DPS Patna के छात्र...

Patna: पुणे के सूर्यदत्ता नेशनल स्कूल के साहिल संदीप सबने ने 14वें इंटर-स्कूल CCCC क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड कॉन्टेस्ट (जिसे देशभर के छात्र ‘CCCC’ के नाम...

BJP 47वां स्थापना दिवस : प्रदेश अध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन, जमकर...

पटना : विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज यानी छह अप्रैल को देश व दुनिया में अपना 47वां स्थापना...

जामताड़ा में सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ मासूम, SNMMCH धनबाद रेफर

Jharkhand: झारखंड में सड़क दुर्घटना के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आए दिन सड़क दुर्घटना की कई खबरें सामने आ रही है।...

मोतिहारी जहरीली शराबकांड : पुलिस को बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड ने किया...

मोतिहारी : मोतिहारी जहरीली शराबकांड से पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शराबकांड का मास्टरमाइंड ने आत्मसमर्पण किया। मोतिहारी पुलिस के दबिश के...

93 करोड़ से 35.77 किमी जयनगर-घुरना सड़क का मजबूतीकरण शुरू

पटना : अररिया के जयनगर से नरपतगंज-घुरना के बीच 35.77 किलोमीटर लंबी सड़क की मजबूतीकरण के लिए पथ निर्माण विभाग 93 करोड़ 11 लाख...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img