रांची. रांची सेंट्रल डिविजन के बिजली उपभोक्ताओं की समस्या दूर करने के लिए सोमवार को विशेष कैंप लगेगा.
कैंप दोपहर 12:00 से तीन बजे तक सैनिक मार्केट स्थित विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रांची (केंद्रीय) कार्यालय में लगेगा.
कैंप में लोग बिजली बिल से संबंधित समस्या दर्ज करा सकेंगे.
विद्युत कार्यपालक अभियंता सीएम शर्मा ने शिकायत निवारण कैंप में उपभोक्ताओं से आने की अपील की.


