फारबिसगंज : अरिरया जिले के फारबिसगंज शहर में फारबिसगंज नगरपरिषद के द्वारा आज विशेष स्वच्छता अभियान फारबिसगंज के नए एसडीओ शैलजा पांडे के नेतृत्व में चलाया गया। यह अभियान शहर के पोस्ट ऑफिस चौक से प्रारंभ होकर स्टेशन चौक पर पहुंच समाप्त हुआ। विशेष स्वच्छता अभियान के तहत पुरुष के साथ साथ महिला सफाईकर्मी नए यूनिफार्म में मार्गो पर जहां सफाई करते नजर आए।
वहीं मौजूद तमाम पदाधिकारी, नगरपरिषद कर्मी सहित अन्य लोगों ने इस जत्थे में शामिल होकर स्वच्छता से संबंधित नारों के जरिए आम लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। इस मौके पर सूखा गिला कचरा के लिए डस्टबिन का भी वितरण आम लोगों के बीच किया गया। इस अभियान में एसडीओ के अलावे नगरपरिषद के मुख्य पार्षद बीना देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती और ईओ संदीप कुमार आदि मुख्य रुप से मौजूद थे।


