Advertisement
Advertisement

Spectra 2025: इंटरनेशनल स्कॉलर्स स्कूल ने वार्षिक कार्यक्रम धूमधाम से मनाया

Spectra 2025: इंटरनेशनल स्कॉलर्स स्कूल ने वार्षिक कार्यक्रम धूमधाम से मनाया

Google पर 22Scope चुनें

सारण: सारण के नयागांव स्थित इंटरनेशनल स्कॉलर्स स्कूल में शनिवार को स्पेक्ट्रा 2025 आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं में जहां उत्साह का माहौल था तो वहीं कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यूज़ 22 स्कोप के बिहार संपादक एस के राजीव, अमूल्य कुमार, डॉ सीबी सिंह, देवोप्रिया दत्ता, डॉ पी के सिंह, सैयद शमाएल जबकि मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस विकास वैभव, अनामिका सिंह, विधायक डॉ रामानुज प्रसाद मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन स्कूल की प्रधानाचार्य बी प्रियम और निदेशक मेधा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। स्पेक्ट्रा 2025 के दौरान एक क्विज भी आयोजित की गई जिसमें भाग लेने वाले विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से शुरू की गई जिसमें जिसमें गीत और नृत्य का अद्भुत समावेश किया गया। इसके बाद कई आकर्षक प्रस्तुतियां हुईं, जिनमें शामिल थींः ‘‘सेव वॉटर‘‘ (जल संरक्षण) विषय पर एक नुक्कड़ नाटक एवं ‘‘मैजिक रेसिपी‘‘ शीर्षक से एक अद्भुत प्रदर्शन, जिसे अजमत द्वारा प्रस्तुत किया गया।

1 383 22Scope News

कार्यक्रम का संचालन मृदुला और मोनिशा ने कुशलता से किया, जिन्होंने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों को पूरे समय जोड़े रखा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख योगदानकर्ताओं में स्वीटी पांडे, खुशबू, श्वेता, अजीत कुमार, संजीव, अभिमन्यु, और जूलियन का नाम प्रमुखता से लिया गया, जिन्होंने स्पेक्ट्रा 2025 को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की।

स्पेक्ट्रा 2025 का समापन अतिथियों की ओर से हार्दिक सराहना के साथ हुआ, जिन्होंने स्कूल के प्रयासों की सराहना की, जो प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों के माध्यम से जागरूकता पैदा करने में अग्रणी है। कार्यक्रम के दौरान एक तरफ जहां आईपीएस विकास वैभव ने शिक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही और देश में रोजगार सृजन पर भी जोर दिया वहीं न्यूज़ 22 स्कोप के संपादक एस के राजीव ने शिक्षा को संस्कार से जोड़ कर बच्चों को सनातन की शिक्षा देने की बात कही।

यह भी पढ़ें-  CM ने गणतंत्र दिवस पर दी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Spectra Spectra Spectra

Spectra

Commercial Advertisment

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...

JPSC Exam Scam: 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी, बुद्धेश्वर भगत...

 झारखंड JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा घोटाले में CID ने दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की। बुद्धेश्वर भगत समेत 10 आरोपियों पर गंभीर आरोप, अब...

Bihar Festival Special Bus Service: दिल्ली-हरियाणा से बिहार आने वालों के...

Bihar Festival Special Bus Service, पटना: छठ महापर्व और अन्य त्योहारों पर दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहारवासियों को घर लौटने में सहूलियत देने...