मुजफ्फरपुर में रफ्तार का कहर: अनियंत्रित कार ने 20 लोगों को रौंदा, आक्रोशितों ने कार पर किया पथराव

मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले की सीमा पर हुआ हादसा

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में रफ्तार का कहर बिहार के

जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बखरा-वैशाली रोड पर

देर रात अनियंत्रित कार ने नेवतन पूजा के लिए जा रहे करीब 20 लोगों को रौंद डाला.

गनीमत रहा कि किसी की मौत नहीं हुई.

इस घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई.

accident1 22Scope News

वहीं आक्रोशितों ने कार पर पथराव कर उसे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. सभी स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी सरैया में भर्ती कराया. वहां से फिर मेडिकल भेजा गया. लोगों को रौंदने के बाद कार भी गड्ढे में जाकर पलट गई. इसमें चालक समेत दो लोग सवार थे और वे भी हादसे में घायल हो गए. उन्हें भी एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

भीड़ में घुसी कार

इस घटना के बाद घंटों तक अफरातफरी और चीख पुकार मची रही. सूचना मिलने पर सरैया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने यह बताया कि सरैया के उफरौल निवासी एक सुधीर ठाकुर के घर पर बसावन भुइयां की पूजा होनेवाली थी. पूजा को लेकर देर रात में नेवतन के लिए भगत और उनकी पूरी टीम के साथ गाना-बजाना करते हुए महिलाएं व पुरुष गांव की सीमा पर जा रहे थे. तभी अचानक से वैशाली की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई. जिसके बाद नेवतन पूजा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गई. जब तक किसी को कुछ समझ में आता कार सभी को कुचलते हुए गड्ढे में चली गई. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है.

रिपोर्ट: विशाल कुमार

मुजफ्फरपुर से दुधमुंहे बच्चे संग पति को खोजने पहुंची महिला

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img