Advertisment

सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर नियुक्ति कार्य में लाएं तेजी- सीएम हेमंत

नियुक्ति तथा सेवाशर्त नियमावलियों में विसंगतियों को जल्द दूर करें

रांची : झारखंड मंत्रालय स्थित सभा कक्ष में गुरुवार को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नियुक्ति कार्य में तेजी लाने के संबंध में अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, अन्य सभी विभाग, झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर नियुक्ति कार्यों में तेजी लाएं. किसी भी विभाग की ओर से भर्तियों को लंबित न रहने दिया जाए. राज्य सरकार की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिले और नियुक्ति प्रक्रिया किसी भी स्तर पर लंबित नहीं रहे.

CM Hemant Soren1 22Scope News

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सभी विभागों में लंबित नियुक्ति प्रक्रियाओं को एक निश्चित समय सीमा के अंतर्गत हर हाल में पूरा कर लिया जाए. इसके लिए एक बेहतर प्लान बनाकर कार्य करें, जिससे तय समय में नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा किया जा सके.

31 अक्टूबर तक नियुक्ति एवं सेवाशर्त नियमावली में विसंगतियों को करें दूर

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि 31 अक्टूबर 2021 से पहले ही सभी विभाग नियुक्ति/सेवाशर्त से संबंधित नियमावलियों में जितनी भी विसंगतियां हैं, उन्हें दूर कर विज्ञापन प्रकाशित करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ग तीन एवं चार से संबंधित नियुक्तियों के संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के आलोक में नियमावली में जो संशोधन किए गए हैं उसका अनुपालन सभी विभाग जल्द सुनिश्चित करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे राज्य के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलेगा और विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को तत्काल भरा जा सकेगा.

बैठक में मुख्य सचिव, सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव एवं सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे.

Jharkhand: मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बेटी का निधन, सीएम हेमंत ने जताया शोक

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...