Sports News: सुरभि ने राज्य का नाम किया रौसन, रिकर्व तीरंदाजी में जीता रजत

Sports News: 42 वी एनटीपीसी सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड की ओर से खेलते हुए बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी की प्रशिक्षु सुरभि पाल ने कमाल कर दिया. सुरभि पाल ने रिकर्व डिविजन के व्यक्तिगत एकल स्पर्धा में  सिल्वर मेडल जीतकर राज्य और सिल्ली का नाम रोशन किया. सुरभि सिल्ली स्पोर्ट्स एकेडमी की भी सदस्य है. सुरभि मुरी की रहने वाली है. सुरभि के पिता का नाम अमर पाल है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में नेशनल गेम्स खेला जा रहा है. यह आयोजन 22 से 30 नवंबर 2025 तक चलेगा.

जिसमें झारखंड के तरफ से सुरभि पाल, मनीषा कुमारी, अश्विन साहू प्रतिभागी के रूप में हिस्सा ले रहे हैं. वहीं मैच के दौरान सुरभि पाल ने व्यक्तिगत एकल स्पर्धा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई, जिसमें रजत पदक जीता इस बड़ी जीत पर अकादमी की अध्यक्ष श्रीमती नेहा महतो ,मुख्य संरक्षक श्री सुदेश कुमार महतो के साथ-साथ सभी कोच और प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

Sports News: सुरभि पाल तीरंदाजी में करेगी झारखंड का प्रतिनिधित्व

सुरभि पाल इस वर्ष होने वाले सभी नेशनल तीरंदाजी टीम सब जूनियर ,जूनियर और सीनियर में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली है. हाल ही में सुरभि ने जमशेदपुर में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया था.

5 पदक अपने नाम करके सुरभि ने ओवरऑल चैंपियन बनने का खिताब हासिल किया था. सब जूनियर की खिलाड़ी होने के बावजूद जूनियर और सीनियर में अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाकर सुरभि ने झारखंड टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img