Bokaro : CISF सांरक्षिका परिसर में बच्चों और महिलाओं के लिए खेल कार्यक्रम का आयोजन

242
Advertisment

Bokaro : सीआईएसएफ सांरक्षिका परिसर सेक्टर -11 में आज वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना और सामुदायिक एकता को मजबूत करना था। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेल और अन्य गतिविधियाँ आयोजित की गई।

Advertisment

द8 min 22Scope News

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती अनुराधा सिंह ने कहा, “ऐसे आयोजन महिलाओं और बच्चों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ एक स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में मददगार हैं।इस आयोजन में लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

बोकारो से चुमन की रिपोर्ट—

Advertisement