दिल्ली से वापस आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

Amit Shah Fake Video : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को दिल्ली पुलिस की नोटिस

रांची: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के बाद बुधवार को रांची वापस लौट गए।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 14 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत तय है। इसके लिए इंडी गठबंधन के सभी घटक दल लगे हुए हैं।

सबसे पहले 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में होने वाली न्याय उलगुलान महारैली से झारखंड में गठबंधन के चुनाव का आगाज होगा। इसके बाद राज्य की सभी 14 सीटों महाठबंधन का अभियान शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है और जिस तरह से महागठबंधन के प्रति जनता का आकर्षण बढ़ रहा है।

उससे यह स्पष्ट हो रहा है कि महागठबंधन को राज्य में ही नहीं पूरे देश में भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी घटक दलों में बेहतर समन्वय है और आपसी तालमेल से ही एनडीए को परास्त किया जाएगा।

Share with family and friends: