चेक पोस्टों का औचक निरीक्षण कर रखी जा रही है निगरानी

रांची. रांची लोकसभा संसदीय क्षेत्र का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है जिला प्रशासन की निगरानी तेज होती जा रही है. जिला के एंट्री प्वाइंट पर दूसरे राज्यों और जिलों से आनेवाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है. इसी के तहत शनिवार की रात में मोरहाबादी, हरमू, लोधमा, पिठोरिया, चंदवे और तुपुदाना स्थित विभिन्न चेक पोस्टों का औचक निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के दौरान चेक पोस्ट पर रजिस्टर में दर्ज इन और आउट विवरणों की जांच की गयी. व्यय प्रेक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में गाडियों की भी जांच की गयी.

उन्होंने सभी सहायक व्यय प्रेक्षकों को सख्ती और सावधानी के साथ गाडियों की जांच करने का निर्देश दिया. इसके बाद राजकीय अतिथिशाला में रांची और खिजरी के सहायक व्यय पर्यवेक्षक के साथ बैठक भी की गयी. इसमें सतर्कता पूर्वक सभी वाहनों की चेकिंग करने का निर्देश दिया गया.

 

Ranchi India vs West Indies T20: रांची में India vs West...

Ranchi India vs West Indies T20: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash: Giridih News: सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash, गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जा...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...