प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित वापसी हेतु राज्य सरकार सक्रिय, भारतीय दूतावास एवं विदेश मंत्रालय को तत्काल कार्रवाई के लिए भेजा ईमेल

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर नाइजर में प्रवासी मजदूरों के अपहरण पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विदेश मंत्रालय एवं भारतीय दूतावास को मेलकर पांचों श्रमिकों की सकुशल वापसी के प्रयास तेज कर दिए हैं। विदित हो कि 27 अप्रैल को पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को ग्राम दोन्दलो एवं मुंडरो (थाना बगोदर, जिला गिरिडीह) के पांच प्रवासी श्रमिकों के अपहरण एवं गायब होने की सूचना दी थी।

प्रवासी मजदूरों के नाम और उनके पासपोर्ट का जिक्र करते हुए त्वरित सकुशल वापसी हेतु कार्रवाई की मांग की गई थी। सभी श्रमिक नाइजर (दक्षिण अफ्रीका क्षेत्र) में ट्रांसमिशन लाइन के क्षेत्र में कार्य करने वाली कंपनी के KPTC प्रोजेक्ट में कार्यरत थे। दिनांक 25/04/2025 (शुक्रवार) को कुछ हथियारबंद लोगों द्वारा इन पांचों श्रमिकों का अपहरण कर लिया गया, और अपहरण के बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है एवं परिजनों ने चिंता व्यक्त की है।

राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रोजेक्ट हेड/कंट्री मैनेजर से संपर्क कर घटना की अद्यतन जानकारी प्राप्त की। जानकारी अनुसार, सभी श्रमिक कंपनी साइट से 25–30 किमी दूर तेलाबारी क्षेत्र में कार्यरत थे। यह पूरी तरह से एक मिलिट्री ऑपरेशन था, जिसमें कुल 26 स्थानीय एवं 12 अन्य देशों के श्रमिक शामिल थे। इस घटना में 12 लोगों की मृत्यु की भी सूचना मिली है। वहां की कंपनी, गवर्नर कार्यालय, भारतीय राजदूत एवं भारतीय दूतावास इस मामले पर सक्रियता से कार्य कर रहे हैं।

राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने दिनांक 28/04/2025 को मामले का सत्यापन करते हुए प्रोटेक्टर ऑफ इमिग्रेंट्स, रांची, भारतीय दूतावास तथा विदेश मंत्रालय को तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु ईमेल भेजा है तथा पांचों श्रमिकों की सुरक्षित वापसी हेतु प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई का अनुरोध किया है। आज भारतीय दूतावास व कंपनी से दुबारा कण्ट्रोल रूम की बातचीत व ईमेल द्वारा सूचना दी गयी है कि भारत के नाइजर स्थित दूतावास को दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी है और नागरिकों की सुरक्षित एवं शीघ्र रिहाई के लिए वह संबंधित नाइजीरियाई अधिकारियों के साथ इस मामले को उठा रहा है।

प्रवासी मजदूर जिनका हुआ अपहरण

1. फलजीत महतो (पिता – नारायण महतो, पासपोर्ट सं. W7735287)
2. राजू कुमार (पिता – फागु महतो, पासपोर्ट सं. R6801714)
3. चंद्रिका महतो (पिता – शंकर महतो, पासपोर्ट सं. X7456752)
4. संजय महतो (पिता – जागेश्वर महतो, पासपोर्ट सं. X7453938)
5. उत्तम महतो (पिता – तालो महतो, पासपोर्ट सं. X8970245)

Saffrn

Trending News

अब नहीं बिखरेंगे रैयत, 2013 कानून लागू कराने का संकल्प; संघर्ष...

Jharkhand: बड़कागांव में विस्थापित रैयतों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर दिया है। इसकी अगुवाई पूर्व विधायक अंबा...

वर्षों का इंतजार खत्म: कर्मचारियों को मिला सेवांत लाभ का भुगतान

Bihar: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के 15 कर्मचारियों को वर्षों से लंबित सेवांत लाभ का भुगतान आखिरकार कर दिया गया। बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय...

मुरहू में पत्थरबाजी और हिंसा के दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई...

Jharkhand: खूंटी जिले के मुरहू में रामनवमी पर हुई पत्थरबाजी और हिंसा की घटना के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर रक्षा राज्य मंत्री Sanjay...

1 अणे मार्ग छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं CM नीतीश!...

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाने...

Hazaribagh रामनवमी जुलूस में हत्या का खुलासा: मामूली विवाद में अधेड़...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले के गदोखर इलाके में रामनवमी की रात उस वक्त मातम में बदल गई, जब आस्था और उत्साह से भरा जुलूस अचानक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img