वर्षों का इंतजार खत्म: कर्मचारियों को मिला सेवांत लाभ का भुगतान

Bihar: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के 15 कर्मचारियों को वर्षों से लंबित सेवांत लाभ का भुगतान आखिरकार कर दिया गया। बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में संबंधित कर्मचारियों को सेवांत लाभ का चेक प्रदान किया।

लंबे समय से लंबित इस भुगतान के पूरा होने से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। चेक प्राप्त करते ही कर्मचारियों के चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता स्पष्ट रूप से देखी गई। कई कर्मचारियों ने अध्यक्ष के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उनकी वर्षों पुरानी आर्थिक समस्याओं का समाधान हुआ है।

इस अवसर पर अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और उनके लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन बोर्ड की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी किसी कर्मचारी के वैधानिक लाभ लंबित नहीं रहने दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में बोर्ड के सचिव नीरज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सचिव ने भी इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि संस्थान की कार्यसंस्कृति भी सुदृढ़ होगी।

उल्लेखनीय है कि सेवांत लाभ के भुगतान में लंबे समय से देरी को लेकर कर्मचारियों में असंतोष था, जिसे दूर करते हुए बोर्ड प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इससे संस्थान में सकारात्मक संदेश गया है और कर्मचारियों के बीच विश्वास का वातावरण मजबूत हुआ है।

 

 

 

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...