NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे 5 घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष, कहा- बनेगी फिर से सरकार

सीवान : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल सहित एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने सीवान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। सभी ने स्वर में स्वर मिलाते हुए कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में हम जीतेंगे और प्रदेश में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। सीवान के गांधी मैदान में आयोजित विराट एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह और रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।

इस सम्मेलन में सभी घटक दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे। इस सम्मेलन के जरिए सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए बूथ स्तर तक इस गठबंधन को मजबूत बनाने का विश्वास अपने अध्यक्षों को दिया। इस संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए के कई सांसद, विधायक और विधान पार्षद भी शामिल हुए। सम्मेलन में आए एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें आंतरिक लोकतंत्र है, जो परिवारवाद और वंशवाद से दूर है और जिसकी बुनियाद सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, अंत्योदय और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की विचारधारा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने विचारों के प्रति समर्पित देश सेवा एवं गरीब कल्याण के लक्ष्य के साथ काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज इसी गरीब कल्याण के लक्ष्य को लेकर केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में नीतीश कुमार की सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस साल होने वाले चुनाव में भी एनडीए जीतेगी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। भाजपा के अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार के विकास मॉडल की चर्चा आज देशभर में होती है। इस साल होने वाले चुनावी रण में हम पांचों दल ‘पांडव’ की तरह असत्य के सहारे और भ्रम फैलाकर राजनीति करने वाले कौरवों को धाराशयी करेंगे।

उन्होंने इशारों ही इशारों में राजद को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह सीवान की धरती है। उन्होंने एक मुहावरे ‘ कुत्ते की मौत मरोगे ‘ का जिक्र करते हुए कहा कि जो अपराधी राजनीति में आना चाहते हैं, उनका नीतीश की सरकार में कोई स्थान नहीं है। वे कुत्ते की मौत मरेंगे। उन्होंने वैसे दलों को भी निशाने पर लिया जो अपराधियों को राजनीति में स्थान देते हैं। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को नया आयाम दिया। उन्होंने लोगों को यह भरोसा दिया कि अगर सुशासन के साथ विकास की नीति को अपनाया जाए, किसी भी प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाया जा सकता है।

यह भी देखें :

उन्होंने जोर देकर कहा कि राजद की सरकार ने बिहार को पिछड़ेपन, भ्रष्टाचार और गुंडाराज की ओर धकेल दिया था और आज नीतीश ने बिहार में विकास की एक लंबी लकीर खींच दी है। उन्होंने कहा कि एनडीए विकास की प्रतीक है। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि बिहार आज एनडीए के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजद हो या कांग्रेस का शासनकाल, बिहार के लिए वह काला अध्याय है। एक ने इमरजेसी लगाने का पाप किया तो राजद ने नरसंहार और दंगे करवाने का महापाप किया। उन्होंने दावे के साथ कहा कि अब राजद कभी भी सत्ता में नहीं लौट सकती है।

हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव न केवल एनडीए के लिए बल्कि बिहार के लिए अहम है। एक गलती बिहार को फिर से पिछड़ेपन की ओर ले जा सकती है। उन्होंने तमाम कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप बिहार की जनता को जागरूक करें और उन्हें बिहार की गौरवशाली परंपरा की याद दिलाएं और लालू सरकार के कारनामे को लोगों से बताएं। रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने भी एनडीए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हम सब एक हैं और आने वाले चुनाव में यह एकता विरोधियों को परास्त करने के लिए काफी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह एकता हमें बूथ स्तर तक दिखनी चाहिए।

यह भी पढ़े : बिहार की आगामी बजट को लेकर पटना में हो रही है बैठक

रवि कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!