रामविलास की दूसरी पुण्यतिथिपर होगा प्रतिमा का अनावरण

पटना/खगड़िया : लोजपा संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की आज दूसरी पुण्यतिथि है.

उनके पुण्यतिथि पर जमुई सांसद चिराग पासवान शनिवार को खगड़िया आएंगे.

जहां अपने पैतृक गांव शहरबन्नी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और अपने पिता

स्व. रामविलास पासवान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे.

पटना में लगाये गये होर्डिंग-बैनर

उनकी पुण्यतिथि के प्रचार-प्रसार को लेकर राजधानी पटना में चौक-चौराहे पर चाचा पारस और

भतीजा चिराग की ओर से बड़ी संख्या में होर्डिंग-बैनर लगाये गये हैं.

आपको बता दें, चिराग पासवान शुक्रवार को ही पटना पहुंच चुके थे.

उन्होंने राम विलास पासवान की पुण्यतिथि की तैयारियों को लेकर कहा था कि

बिहार से लेकर देशभर में कई ऐसे लोग हैं जो राम विलास पासवान को अपना आदर्श मानते हैं.

इसीलिए मैं चाहता हूं कि हर जिले में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए ताकि वे हमेशा जनता के बीच रहें.

पारस की पार्टी हर जिले में मनाएगी पुण्यतिथि

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने

पत्रकारों को बताया कि रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर पार्टी के सभी जिला इकाईयों द्वारा कार्यक्रम किये जाएंगे. पटना में आयोजित समारोह में आने वाले 20 हजार से ज्यादा लोगों के लिए भोजन का इंतजाम किया गया है. पूर्वाह्न ग्यारह बजे से भजन-कीर्तिन और श्रद्धांजिल सभा का आरंभ होगा.

रामविलास की दूसरी पुण्यतिथि: समारोह में सभी दलों को दिया गया है न्योता

दोपहर एक बजे उनके द्वारा समारोह का उद्घाटन किया जाएगा. समारोह में सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है. पार्टी के सभी सांसद, विधान पार्षद, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक के अतिरिक्त सभी पदाधिकारी भी शामिल होंगे.

शहरबन्नी में पिता की प्रतिमा की स्थापना करेंगे चिराग

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान शनिवार को खगडिया जिला के शहरबन्नी गांव में अपने पिता रामविलास पासवान की दूसरी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा स्थापित करेंगे. रामविलास पासवान के पैतृक गांव शहरबन्नी में लोजपा के दिग्गजों का आज जुटान होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोजपा के नेताओं ने यहां बैठक भी की. इस बैठक में चिराग पासवान की बड़ी मां राजकुमारी देवी भी शामिल थीं. चिराग पासवान यहां आकर प्रतिमा का अनावरण करेंगे.

रामविलास की दूसरी पुण्यतिथि: अति पिछड़ा नहीं बिहारी विरोधी है नीतीश कुमार

चिराग पासवान ने शुक्रवार को राज्य में नगर निकाय चुनाव रद्द होने को लेकर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अति पिछड़ा विरोधी नहीं, बल्कि बिहारी विरोधी हैं. चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार की हर नीति, हर फैसला बिहार की जनता के विरोध में ही रहती है.

जब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार का नेतृत्व करेंगे तब तक बिहार का विकास संभव नहीं है. विधानसभा की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवार उतारने को लेकर चिराग ने कहा कि संसदीय बोर्ड की बैठक हुई है. इस बैठक में जो निर्णय लिए गए हैं, उन पर चर्चा करने बाद उम्मीदवार देने पर फैसला करेंगे.

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...