चिराग के घर पहुंचे पशुपति कुमार पारस, रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने भी रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि

पटना : लोजपा के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर पटना स्थित चिराग पासवान के घर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने बड़े रामविलास पासवान की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले सांसद चिराग पासवान ने पिता रामविलास की पहली पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित की श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कई नेता व कार्यकर्ताओं की भीड़ देखी गई।

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान भी चिराग पासवान के घर पहुंच कर रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि लोजपा के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पिछले साल इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया था।

उनकी पहली बरसी पर राजधानी पटना के श्रीकृष्णापुरी स्थित उनके आवास पर पुण्यतिथि का कार्यक्रम रखा गया है। रामविलास की पहली बरसी पर श्रद्धांजलि देने के लिए कई लोग पहुंचे।

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...