CID इंस्पेक्टर के घर चोरी की गई सामान बरामद

खगड़िया : खगड़िया परबत्ता थाना क्षेत्र के मोजाहिदपुर गांव स्थित सेवानिवृत सीआईडी इंस्पेक्टर नित्यानंद सिंह के घर चोरी की घटना के चौथे दिन पुलिस ने चोरी की गई 70 प्रतिशत समान को बरामद करने में सफल हो गई है। मौके पर पुलिस ने संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना गत नौ जनवरी की शुक्रवार की रात की है तथा घटना को लेकर पीड़ित सेवानिवृत सीआईडी इंस्पेक्टर नित्यानंद सिंह के द्वारा अज्ञात चोर के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार थाना में मामला दर्ज होते ही पुलिस घटना के हर विंदुओं पर नजर रखे हुए था। संदेह के आधार पर पुलिस ने गुरुवार की देर रात जगह जगह छपेमारी किया तथा चोरी की गई सामानों में 70 प्रतिशत जेबरात बरामद करने में सफल हो गए।

बताया जाता है कि गत नौ जनवरी की देर रात अज्ञात चोर ने छत के दरवाजे से घर के अंदर प्रवेश कर गोदरेज का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व किमती समान की चोरी करने में सफल हो गया था। वहीं एसडीपीओ रमेश कुमार ने बताया कि चोरी किए गए सामानों का 70 प्रतिशत समान बरामद कर लिया गया है। इस घटना से जुड़े कई लोगो को संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img