अजीबोगरीब लत: नौजवान कर रहे ‘कंडोम’ का नशा

दुर्गापुर : आजकल नौजवान ‘कंडोम’ का नशा कर रहे हैं.

यह सुन कर आपको जरूर अटपटा लग रहा होगा, लेकिन यही सच है.

ऐसा खुलासा पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से हुआ है, जिसने पूरे देश को चौकन्ना कर दिया.

यहां की दुकानों से अचानक फ्लेवर्ड कंडोम का स्टॉक गायब होने के बाद पता चला कि

नशे के लिए इसका उपयोग किया जा रहा है.

जिस तरह अभीतक जूते की स्याही, आयोडेक्स सहित दूसरी चीजों का खतरनाक इस्तेमाल हो रहा था,

उसी कड़ी में फ्लेवर्ड कंडोम शामिल हो गया है.

मादक पदार्थ के रूप में कंडोम के इस्तेमाल की खबर ने सभी की चिंताएं बढ़ा दी हैं.

फ्लेवर्ड कंडोम की बिक्री में भारी इजाफा

बताया जा रहा है कि कुछ समय से दुर्गापुर के बाजार में फ्लेवर्ड कंडोम की बिक्री में भारी इजाफा देखने को मिल रहा था. स्टॉक आते ही चंद रोज में खत्म हो जा रहे हैं. जबकि इससे पहले ऐसा कभी नहीं था. एक दुकानदार ने जब रोजाना के एक ग्राहक से इसके बारे में पूछा तो उसने जो बताया, उसे सुनकर दुकानदार भी हैरान रह गया. ग्राहक ने उसे बताया कि नशे के लिए कंडोम का इस्तेमाल किया जा रहा है.

केमिस्ट्री के टीचर ने बताया कैसे कंडोम से नशा होता है

दुर्गापुर आरई कॉलेज मॉडल स्कूल केमिस्ट्री के टीचर नूरुल हक ने बताया कि कंडोम को गर्म पानी में लंबे समय तक भिगोने से बड़े कार्बनिक अणु अल्कोहल यौगिक में टूट जाते हैं, जिससे नशा होता है. नशे के लिए अजीबोगरीब चीजों के इस्तेमाल का ये पहला मामला नहीं है. 21वीं सदी के मध्य में नाइजीरिया में टूथपेस्ट और जूते की स्याही की बिक्री अचानक 6 गुना तक बढ़ गई थी. लोग इनका इस्तेमाल नशे के लिए करने लगे थे.

बेहद खतरनाक है इसकी लत

क्या ऐसा किया जाना संभव है? विशेषज्ञों के मुताबिक कंडोम में एरोमैटिक कंपाउंड होते हैं जो ज्यादा देर तक उबाले जाने से टूटकर अल्कोहल बनाते हैं. यही कंपाउंड डेंड्राइट ग्लू में भी होते हैं. जो नशे का अहसास कराते हैं लेकिन इसकी लत लगने का खतरा रहता है और इसके बेहद खतरनाक नतीजे हो सकते हैं.

Saffrn

Trending News

Bokaro Encounter News: गोडाबाली पहाड़ी पर Police-Encounter में घायल हुआ अपराधी...

 बोकारो के बालीडीह में पुलिस मुठभेड़, प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया गिरफ्तार, रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, हथियार और मोबाइल बरामद।Bokaro Encounter News बोकारो: झारखंड के...

Jharkhand Weather Alert: 4–8 अप्रैल में बदलेगा मौसम, Rain और Thunderstorm...

झारखंड में 4 से 8 अप्रैल के बीच मौसम में बड़ा बदलाव, कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना, IMD ने...

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img