मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को एक वर्ष पूरा, महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 12,500 करोड़ रुपये

झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को एक साल पूरा, महिलाओं के खाते में अब तक 12,500 करोड़ ट्रांसफर। अगस्त माह की राशि करम पर्व से पहले दी जाएगी।


रांची : झारखंड में महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को एक वर्ष पूरा हो गया है। इस अवधि में सरकार ने महिलाओं के बैंक खातों में लगभग 12,500 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए। इसमें लगभग 7,500 करोड़ रुपये पिछले वित्तीय वर्ष में और 5,000 करोड़ रुपये चालू वित्तीय वर्ष में दिए गए।


 Key Highlights

  • 12,500 करोड़ रुपये महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर

  • 50 लाख से अधिक महिलाएं हर माह ले रहीं लाभ

  • नवंबर 2024 से बढ़ी राशि, अब ₹2,500 प्रति माह

  • करम पर्व से पहले अगस्त माह की राशि खातों में जाएगी

  • सामाजिक-आर्थिक अध्ययन के लिए सोशल ऑडिट जल्द शुरू


मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत अगस्त 2024 में हुई थी, जब लाभुकों को पहली बार राशि दी गई। प्रारंभ में हर महिला को प्रति माह 1,000 रुपये दिए जाते थे, लेकिन नवंबर 2024 से इसे बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रति माह कर दिया गया। वर्तमान में राज्यभर की 50 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं।

सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने अगस्त माह की राशि करम पर्व (3 सितंबर) से पहले लाभुकों के खातों में ट्रांसफर करने का निर्देश जारी कर दिया है। जुलाई माह में 50 लाख 30 हजार महिलाओं को राशि दी गई थी और अब अगस्त की किस्त भी समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

योजना के एक वर्ष पूरा होने पर राज्य सरकार इसका सामाजिक-आर्थिक प्रभाव (Impact Study) कराने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सोशल ऑडिट की प्रक्रिया अगले माह से शुरू होगी और इस वर्ष के अंत तक रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। प्रखंड स्तर पर कैंप लगाकर और घर-घर सर्वे के जरिए लाभुकों से फीडबैक भी लिया जाएगा।

BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग...

BCCL Central Hospital Dhanbad: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल धनबाद में कैंसर और हृदय रोग के इलाज की विशेषज्ञ सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...

AI Education: बिहार को AI और टेक्नोलॉजी में अग्रणी राज्य बनाने...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने और इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक के रिजल्ट 24 घंटे में जारी करने की पहल...