फंदे से लटके मिले शव का बंधे हाथ ने दिया शक को जन्म
RANCHI: आईआईएम रांची के हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. हॉस्टल के कमरे से मिले शव का हाथ बंधा देखकर पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंजेल से जांच कर रही है.

उत्तर प्रदेश के बनारस का रहने वाला था छात्र
मृतक शिवम पांडेय उत्तर प्रदेश के बनारस का रहने वाला बताया गया है. डिप्टी एसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह दूसरे वर्ष का छात्र था और रविवार से तनाव में था. शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला. लेकिन, उसके हाथ भी बंधे होने से मामला उलझ गया है. पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है.
शिवम के दोस्त ने पुलिस को दी जानकारी
रविवार को खाना खाने के वक्त शिवम ने कहा था कि
उसे कुछ भी अच्छा महसूस नही हो रहा. शिवम का कमरा अंदर
से बंद था. पुलिस को सूचना मिलने से पहले ही छात्रों ने शव को
फंदे से उतार लिया था. पुलिस शिवम के मोबाइल से
व्हाट्सएप चैट और कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है.
बता दें कि सोमवार को दो छात्रों ने गार्ड को जानकारी दी थी कि शिवम के रूम से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. इसके बाद छात्रों ने खिड़की से देखा तो शिवम फंदे से झूल रहा था. आईआईएम प्रबंधन फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे है.
रिपोर्ट: मदन/ मुर्शिद
- Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264 नगर निकायों की शहरी सेवाएं होंगी ऑनलाइन
- Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2 नवंबर को भागलपुर में होगा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम
- Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, दो निर्दलीय MLC पार्टी में शामिल
Highlights


















