बिना परीक्षा दिए छात्रा पास, मिली मार्कशीट: साहिबगंज में JAC रिजल्ट को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

साहिबगंज :झारखंड के साहिबगंज जिले से एक चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम में एक ऐसी छात्रा को पास कर दिया गया, जिसने परीक्षा में भाग ही नहीं लिया था। यही नहीं, उस छात्रा को बाकायदा मार्कशीट भी जारी कर दी गई है।

पूरा मामला साहिबगंज जिले के पटना प्रखंड स्थित एक उच्च विद्यालय का है। यहां की छात्रा नंदिनी कुमारी, जो इस वर्ष सिर्फ कक्षा 10वीं में पहुंची थी, उसे परीक्षा दिए बिना ही 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। उसकी मार्कशीट में 46% अंक दर्शाए गए हैं और उसे पास भी घोषित कर दिया गया है।

जब यह बात छात्रा और उसके परिजनों को पता चली, तो उन्होंने तुरंत स्कूल में शिकायत दर्ज कराई। स्कूल प्रशासन द्वारा की गई जांच में सामने आया कि उसी स्कूल में एक अन्य छात्रा भी है, जिसका नाम नंदिनी कुमारी ही है और उसी ने वास्तव में परीक्षा दी थी।

गलती इस प्रकार हुई कि परीक्षा देने वाली नंदिनी के एडमिट कार्ड में जिस छात्रा ने परीक्षा नहीं दी, उसके माता-पिता के नाम – संजय मंडल और रीता मंडल दर्ज हो गए। परीक्षा देने वाली छात्रा और उसके अभिभावकों ने एडमिट कार्ड में यह गलती नहीं पकड़ी और परीक्षा दे दी, जबकि रिकॉर्ड में यह उपस्थिति उस छात्रा की मानी गई जिसने परीक्षा दी ही नहीं थी।

विद्यालय की प्राचार्या पूनम डेजी ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि यह मानवीय चूक है और इसे जल्द दुरुस्त किया जाएगा। वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भी मामले को स्वीकार करते हुए जांच शुरू करने की बात कही है। उनका कहना है कि वास्तविक परीक्षार्थी के नाम से जल्द ही सही रिजल्ट प्रकाशित किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है बल्कि परीक्षा प्रणाली में सुधार की आवश्यकता को भी रेखांकित करता है। यह देखा जाना बाकी है कि इस लापरवाही के लिए जवाबदेही तय की जाती है या नहीं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img