रांचीः तेज प्रताप यादव की छात्र जन शक्ति परिषद राष्ट्रीय जनता दल की रीढ़ के रूप में काम करेगी. रांची में परिषद की पहली प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय टाइगर ने बताया कि छात्र जनशक्ति परिषद तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने के लिए तैयार है. उन्होंने बताया कि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव जल्द ही झारखंड का दौरा करेंगे.
पलामू टाइगर रिजर्व में बाघ मिलने की पुष्टि, बढ़ाई गई निगरानी


















