पूर्णिया : पूर्णिया महिला महाविद्यालय में छात्र जदयू की अध्यक्षता में छात्राओं की समस्या के समाधान को लेकर छात्र निवारण दरबार का आयोजन किया गया। छात्र निवारण दरबार के माध्यम से सैकड़ों छात्राओं ने अपनी अपनी समस्या को बताया। इसके बाद छात्र जदयू पदाधिकारी के द्वारा उन समस्याओं का निराकरण किया गया। आपको बताएं तो छात्र निवारण दरबार की शुरुआत पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया से प्रारंभ हुई थी। पूर्णिया विश्वविद्यालय अंतर्गत जितने भी महाविद्यालय हैं उन सभी महाविद्यालयों में छात्र निवारण दरबार लगाया जाएगा।
मौके पर छात्र जदयू प्रवक्ता अमन श्रीवास्तव और छात्र जदयू जिला अध्यक्ष अंकित झा ने बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है। जिस कारण छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं का समाधान के लिए पूर्णिया महिला कॉलेज में हेल्प डेस्क लगाया गया है। जिसके माध्यम से सभी छात्राओं का समस्या को सुनकर उनसे संबंधित विभाग में जाकर इसका निराकरण कराया जा रहा है। छात्र निवारण दरबार पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जितने भी महाविद्यालय हैं उन महाविद्यालयों में दरबार लगाया जाएगा। जिससे छात्र-छात्राओं को कॉलेज की समस्याओं से निजात मिलेगी।
यह भी पढ़े : तनिष्क शो-रूम लूटकांड : पुलिस और STF के हत्थे चढ़े 4 बदमाश
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
श्याम नंदन की रिपोर्ट







