बांका : बांका में दबंगों ने अपहरण के बाद 14 वर्षीय आठवीं कक्षा के छात्र दिलखुश की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया। मंगलवार को परिजनों ने दिलखुश कुमार का अपहरण कर लेने का चार लोगों पर आरोप लगाया था। पुलिस ने बुधवार की संध्या ग्रामीणों की सूचना पर शव को शिकानपुर गांव स्थित तालाब से बरामद किया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार शिकानपुर गांव निवासी रामदेव यादव ने मंगलवार को पुलिस को दिए आवेदन में कहा था कि एक जनवरी को पुरानी रंजीश को लेकर गांव के ही अप्पो यादव, निवास यादव, निर्मल यादव और प्रभास यादव ने मेरे घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मेरे साथ मारपीट कर मुझे जख्मी कर दिया था। जिसका विरोध करने पर पूरे घर वालों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से सभी फरार हो गया। इसके बाद मैं और मेरे पुत्र दिलखुश कुमार किसी तरह डरे और सहमे रात को खाना खाकर सो गए थे।
मंगलवार की सुबह मैंने अपने पुत्र को सोए अवस्था में छोड़कर अपने खेत पर पटवन करने के लिए मैं चला गया था।पटवन करके वापस लौटे तो घर से मेरा पुत्र 14 वर्ष से दिलखुश कुमार गया था। इसके बाद आसपास एवं रिलेटिव के यहां भी काफी खोजबीन किए लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उक्त चारों दबंगो के विरुद्ध मारपीट करने एवं पुत्र का अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिक की दर्ज कराया गया था। पुलिस द्वारा केस दर्ज करके मामले की छानबीन कर ही रही थी कि बुधवार की संध्या शिकानपुर गांव स्थित तालाब में एक बालक का शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तालाब से शव को बाहर निकल गया। उक्त शव को देखते ही एक दिन पहले अपहरण हुए दिलखुश कुमार के रूप में पहचान हुई।
सूचना के बाद मौके पर मृतक के माता और पिता पहुंचते ही दहाड़ मार कर रोने लगे। रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को मृतक के पिता द्वारा मारपीट एवं अपहरण करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया गया था। जिसमें केस दर्ज करके पुलिस छान बिन में जुट गई थी। बुधवार को मृतक के गांव स्थित तालाब से शव बरामद किया गया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवेदन के अनुसार पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट


