राजकीय मध्य विद्यालय के छात्रों ने की उपायुक्त से मुलाकात, परीक्षा परिणाम घोषित कराने की मांग

गढ़वाः जिला के रमना प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय हरादाग से है. जहां काफी संख्या में विद्यालय के छात्रों ने गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर से मुलाकात कर परीक्षा परिणाम घोषित कराने के मांग की है. विद्यार्थियों ने बताया की सभी छात्र क्लास 8 के है.

उनके विद्यालय में 13 मार्च 2023 को परीक्षा आयोजित की गई थी. सारे विद्यालय का परिणाम 4 मई को घोषित कर दिया गया. विद्यालय में कुल नामांकन के संख्या 103 है. जिसमें 84 लोगों का परीक्षा परिणाम विद्यालय की ओर से घोषित नहीं किया गया. जिससे छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित है.

संबंधित मामले के बारे में विद्यालय के प्रधानाध्यक से प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई. उनके द्वारा बोला गया की कुछ तकनीकी समस्या के कारण रिजल्ट प्रकाशित नहीं की गई. इसमें झारखंड अधिविध परिषद की गलती है. उसे पुनः ठीक कर दिया जाएगा.

रिपोर्टः आकाशदीप

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...