Garhwa: पेशका को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

Garhwa: जिले के मेराल प्रखण्ड अंतर्गत पेशका को प्रखंड का दर्जा दिलाने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर बुधवार को पेशका प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बिरसा मुंडा पार्क के समीप एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस आंदोलन को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता का भरपूर समर्थन मिला।

Garhwa: विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने किया संबोधित

धरना को गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा, “पेशका क्षेत्र की प्रखंड बनने की मांग पूरी तरह जायज है। मैं आगामी विधानसभा सत्र में इस विषय को पुरजोर तरीके से उठाऊंगा और जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाऊंगा।”

राजद जिला अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा, “पेशका क्षेत्र के लोगों को बुनियादी प्रशासनिक सुविधाओं से जोड़े रखने के लिए इसे प्रखंड का दर्जा दिया जाना अत्यंत आवश्यक है। इससे क्षेत्र का विकास भी तेज होगा और जनता को राहत मिलेगी।”

Garhwa: मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

इस अवसर पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष करीब असारी ने मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त गढ़वा के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पेशका क्षेत्र 65-70 वर्षों से प्रस्तावित प्रखंड के रूप में चर्चा में रहा है। इसमें पांच पंचायतें शामिल हैं—दुलदुलवा, चामा, तिसरटेटुका (मेराल प्रखण्ड) तथा झोतर और तसरार (डंडई प्रखण्ड)। यह क्षेत्र जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति और प्रशासनिक आवश्यकताओं के लिहाज से पूर्ण रूप से प्रखंड बनने की अहर्ता रखता है।

ज्ञापन में यह भी बताया गया कि पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा सार्वजनिक मंच से पेशका को प्रखंड बनाने का आश्वासन दिया गया था। साथ ही प्रस्तावित प्रखंड हेतु लगभग 15 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। करीब असारी ने कहा, “पेशका क्षेत्र के लोगों को आज भी प्रखंड मुख्यालय मेराल जाने के लिए 25 से 30 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उन्हें काफी असुविधा होती है।”

Garhwa: पेशका को पूर्ण प्रखंड बनाने की मांग

उन्होंने सरकार से मांग की कि इस लंबित और न्यायोचित मांग पर शीघ्र संज्ञान लेकर संवैधानिक प्रक्रिया के तहत पेशका को पूर्ण प्रखण्ड घोषित किया जाए। धरना कार्यक्रम में रामप्रताप साव, डॉ. विश्वनाथ ठाकुर, वासुदेव प्रसाद निराला, मोहम्मद रमजान अंसारी, शंकर यादव, जफर इकबाल, विकास पाठक, शाहिद समेत सैकड़ों स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और सरकार से पेशका को जल्द प्रखंड का दर्जा देने की मांग की।

आकाशदीप की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...