मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने Eureka 2024 के सेमीफाइनल में बनाई जगह

Eureka प्रतियोगिता ई-सेल बॉम्बे द्वारा आयोजित। विश्व के सबसे बड़ी बिजनेस मॉडल प्रतियोगिताओं में से एक। कुल 25000 रजिस्ट्रेशन्स के बीच से शीर्ष 150 प्रतिभागियों का चयन

पटना: मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने अपने कौशल और नवाचार के बल पर IIT बॉम्बे के Eureka 2024 स्टार्टअप प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। यह प्रतियोगिता, जो विश्व के सबसे बड़ी बिजनेस मॉडल प्रतियोगिताओं में से एक है, में कुल 25000 रजिस्ट्रेशन्स के बीच से शीर्ष 150 प्रतिभागियों का चयन हुआ है। यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, रचनात्मक सोच और समर्पण का प्रमाण है।

प्रतियोगिता के आयोजकों ने प्रतिभागियों को उनके व्यावसायिक विचारों और मॉडलों को अगले चरण में और अधिक परिष्कृत करने के लिए मार्गदर्शन और मेंटरशिप प्रदान करने की घोषणा की है। छात्रों की इस उपलब्धि पर ई सेल के स्टार्टअप कोर्डिनेटर ने कहा, हमारे छात्रों ने अपनी सोच और कौशल के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। यह न केवल उनके बल्कि हमारे पूरे संस्थान के लिए गर्व का क्षण है।

Eureka प्रतियोगिता, जिसे ई-सेल IIT बॉम्बे द्वारा आयोजित किया जाता है, भारत में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक प्रतिष्ठित मंच है। सेमीफाइनल में चयनित छात्र अब अपने विचारों को और बेहतर बनाने के लिए मेंटरशिप का लाभ उठाएंगे और फाइनल में जगह बनाने के लिए तैयार होंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Patna Book Fair में मिलेंगी भू-नक्शा और राजस्व विभाग की अन्य सेवाएं

Eureka

Eureka

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...