Advertisment

काउंसलिंग की मांग को लेकर छात्र चलाएंगे हैशटैग अभियान

पटना : बिहार स्टाफ सेलेकसन  कमीशन  यानी  BSSC प्रथम इंटर स्तरीय बहाली के काउंसलिंग की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर  27 अक्टूबर को अभ्यर्थियों द्वारा ट्विटर पर हैशटैग अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए #bssc_wada_pura_karo हैशटैग को ट्रेंड कराया जाएगा.छात्र नेता दिलीप कुमार ने बताया कि 2014 मे बिहार कर्मचारी चयन आयोग(BSSC) ने 13120 पदों के लिए बीएसएससी प्रथम इंटर स्तरीय बहाली निकाला था, लेकिन सात साल बाद भी ये बहाली पूरी नही हुई है. इससे छात्रों मे काफी आक्रोश है. परीक्षार्थी काफी परेशान और निराश होकर एक बार फिर से आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं.

दिलीप कुमार ने बताया कि बीएसएससी ने नोटिस जारी करके बताया था कि नवंबर प्रथम सप्ताह मे काउंसलिंग करायी जाएगी लेकिन अभी तक काउंसलिंग की तिथि घोषित नही की गई है. इस कारण परीक्षार्थियों की चिंता बढ़ गई है.काउंसलिंग से संबंधित नोटिस जारी करने एवं इस बहाली को जल्द पूरी करने की मांग को लेकर परीक्षार्थियों द्वारा फिर से छात्र महा आंदोलन किया जाएगा. 27अक्टूबर को सुबह 11 बजे से ट्विटर पर हैशटैग अभियान चलाया जाएगा .

इसके बाद 1 से 3 नवंबर के बीच सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा और अनशन भी किया जाएगा. दिलीप कुमार ने कहा कि हमलोगों की मांग सिर्फ इतनी है कि बीएसएससी ने 19 सितंबर को जो नोटिस जारी किया था सिर्फ उस पर कायम रहे और इस बहाली को जल्द पूरी करें.

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...