चतरा : TSPC का सब जोनल कमांडर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद- चतरा पुलिस को नक्सली संगठन टीएसपीसी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. कुंदा थाना क्षेत्र के अनगड़ा जंगल से पुलिस ने टीएसपीसी के दुर्दांत सबजोनल कमांडर रवि जी उर्फ रोहित उर्फ नट्टू भुइयां उर्फ संतोष भुइयां को एक कार्बाइन हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.
इसकी निशानदेही पर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है. मिनी गन फैक्ट्री से पुलिस को 55 बंडल डेटोनेटिंग वायर, 600 पीस जिलेटिन स्टिक, स्टील का छोटा केन (33) पीस, डेटोनेटर वायर लगा हुआ- 01 पीस, दो कार्बाइन, विभिन्न कैलिबर का 25 गोली, तीन पीस बैरल बनाने वाले लोहे की पाईप, चार पीस रायफल स्प्रिंग, खाली मैगजीन-06 पीस और बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य मिला है. गिरफ्तार नक्सली पर चतरा जिला के कुन्दा एवं पलामू क्षेत्र के मनातू थाना में 7 नक्सली मामले दर्ज हैं.
रिपोर्ट : सोनु भारती







