फारबिसगंज थाना में पदस्थापित ASI चिरंजीवी पांडेय का आकस्मिक निधन

अररिया : अररिया जिले के फारबिसगंज थाना में पदस्थापित एएसआई चिरंजीवी पांडेय का आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी अनुसार उन्हें डेंगू हुआ था जिस कारण उनकी मौत हो गई है। दिवंगत चिरंजीवी पांडेय को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में अंतिम विदाई दी गई। बतादें की चिरंजीवी पांडेय कुछ दिनों पहले ही जोगबनी थाना से स्थानांतरित होकर फारबिसगंज थाना आए थे।

सहकर्मियों ने जानकारी दी कि बुधवार की रात अचानक उनके नाक और मुंह से खून निकलने लगा। जिससे उनकी तबियत बिगड़ने लगी। तब उन्हें इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से उनकी नाजुक हालत देखते हुए पूर्णिया रेफर किया गया था। लेकिन जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। चिरंजीवी पांडेय पटना के परसा बाजार के सैदानीचक गांव के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही पटना से उनके परिवार वाले अररिया पुलिस लाइन पहुंचे। जहां उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर उनके शव को सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

इस मौके पर अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ राम पुकार सिंह, फारबिसगंज एसडीपीओ खुशरू सिराज के साथ सभी अधिकारी और पुलिस के जवान मौजूद थे। वहीं एसपी ने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले डेंगू हुआ था। शायद इस कारण उनका निधन हो गया है। वहीं उनके साथ रहने वाले फारबिसगंज थाना में पदस्थापित जवान ने बताया कि उनको एक महीने पहले डेंगू हुआ था। वह लगभग ठीक हो गए थे। लेकिन अचानक कल रात उनकी तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया।

मंटू भगत की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...