गिरिडीह में अचानक होटलों में छापेमारी, डर कर भागे…..

Giridih- आगामी लोकसभा चुनाव और होली पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीते शनिवार रात गिरिडीह में नगर थाना पुलिस ने शहर के विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंट में छापेमारी अभियान चलाया। नगर थाने की पुलिस इस दौरान कई होटल और रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब पी रहे लोगों को खदेड़ कर भगाया।

ये भी पढ़ें-कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज मामले को लेकर ये क्या बोल गए विधायक मनीष जायसवाल…… 

थाना प्रभारी ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को लगायी फटकार

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बन गया है। देखते ही देखते होटल और रेस्टोरेंट में अवैध रूप से बैठकर शराब पी रहे लोग निकल कर भागने लगे। इस दौरान कई होटल संचालक और रेस्टोरेंट संचालकों को अवैध रूप से लोगों को बैठकर शराब पिलाने को लेकर थाना प्रभारी द्वारा डांट फटकार भी लगाई गई।

डीवाई पाटिल स्कूल 15 22Scope News

ये भी पढ़ें-रामगढ़ में जेवर चोर गिरोह का भंडाफोड़, दुकान से सेंटिंग और…… 

इसके साथ ही निर्देश दिया गया कि किसी भी सूरत में होटल और रेस्टुरेंट में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा न लगे इसका विशेष रूप से ध्यान रखें।

इस मौके पर नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि होली और लोकसभा चुनाव को देखते हुए गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर शहर के विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंट में छापेमारी अभियान चलाया गया और जहां भी लोग अवैध रुप से बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे उन्हें डांटा फटकारा गया और खदेड़ कर भगाया गया।

RJD का NDA सरकार पर हमला, कहा- सुरक्षा कोई उपकार नहीं...

पटना : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो....

तेज प्रताप के सरकारी आवास से 20 लाख कैश व जेवर...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने...

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय 24 जून को बिहार भर के आवेदकों के...

पटना : भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के अधीन क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना 24 जून को पासपोर्ट सेवा दिवस 2026 का आयोजन करेगा। इस...