कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज मामले को लेकर ये क्या बोल गए विधायक मनीष जायसवाल……

हजारीबागः भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग जिला द्वारा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने प्रेस/मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि कांग्रेस ने आयकर मामले में अपने खाते फ्रिज होने की तुलना देश में लोकतंत्र की हत्या से की है, जो की बेहद शर्मनाक है।

ये भी पढ़ें-रामगढ़ में जेवर चोर गिरोह का भंडाफोड़, दुकान से सेंटिंग और……

कांग्रेस घोटालेबाज पार्टी है जो अपने घोटाले पकड़े जाने पर केंद्र सरकार आयकर विभाग और भाजपा को कटघरे में खड़ा करके झूठी बातें करती है लेकिन न्यायालय में अपने बचाव पक्ष के लिए दलील पेश नहीं कर पाती है। मनीष जायसवाल ने बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता इस मामले को लेकर जनता को बरगलाने में जुटे हैं लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि आयकर विभाग ने डिफाल्टर होने के कारण कांग्रेस की बकाया टैक्स राशि 115 करोड़ रुपए के प्रयोग पर रोक लगाई है, न कि बैंक अकाउंट को फ्रिज किया है।

कांग्रेस पर 105 करोड़ रुपए का टैक्स बकाया

एक और कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि उनके पास ट्रेन में आने-जाने का पैसा नहीं है, जबकि उनके नेता राहुल गांधी स्वयं चार्टर्ड प्लेन में घूम रहे हैं। सारे प्रावधानों की जानकारी होने के बावजूद भी कांग्रेस ने 14 लाख रुपए नगद चंदा लिया। 105 करोड़ रुपए का टैक्स बकाया होने के बावजूद मात्र 2.5 करोड़ रुपए जमा कराया। कांग्रेस ने उस समय कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की कि हमारे साथ अन्याय हो रहा है। क्योंकि कांग्रेस इस बात से सहमत थी कि 105 करोड़ रुपए का आयकर वैध है।

मनीष जायसवाल 2 1 22Scope News

कांग्रेस ने आयकर मामले में हर न्यायालय और ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाया लेकिन उन्हें हर जगह मुंह की खानी पड़ी। भाजपा सांसद प्रत्याशी सह विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि कांग्रेस के कई बैंक खाता संचालित हैं और कांग्रेस के पास एक से अधिक पैन कार्ड भी है। एक से अधिक पैन कार्ड होना स्वयं कांग्रेस के संविधान के विरुद्ध है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि भारत के हर नागरिक और संस्था को सभी आयकर नियम मानने होते हैं फिर राहुल गांधी और सोनिया गांधी खुद को संविधान से ऊपर क्यों समझते हैं यह जनता को समझने की जरूरत है।

हजारीबाग लोस की बड़ी समस्या विस्थापन, पलायन, रेल परिचालन में कमी, प्रदूषण, ट्रैफिक जाम की समस्या है, इनके निजात का रहेगा प्रयास-मनीष जायसवाल

वार्ता में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए हजारीबाग के भाजपा सांसद प्रत्याशी सह सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र में करीब 25 से 30 वर्षों तक भाजपा के सांसद रहे हैं और सभी ने हजारीबाग को ऊपर उठाने का सकारात्मक कार्य और प्रयास किया है। 1980 के हजारीबाग और वर्तमान 2024 के हजारीबाग में कोई अंतर है तो उसमें भाजपा के सभी सांसदों का योगदान भी है।

ये भी पढ़ें-रांची से गांजा तस्कर धराया, कई दिनों से…..

समस्या कभी भी खत्म नहीं होगी लेकिन हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के समस्याओं से पूर्व से ही मैं अवगत हूं और निश्चित रूप से लगातार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का दौरा करने के बाद यह बखूबी प्रतीत हो रहा है कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा मुद्दा या समस्या विस्थापन, पलायन, रेल परिचालन में कमी, प्रदूषण, ट्रैफिक जाम की समस्या की समस्या है।

इसके अतिरिक्त अलग-अलग क्षेत्र के अलग-अलग मुद्दे हैं। मनीष जायसवाल ने बताया कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बड़कागांव, मांडू, रामगढ़ और हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में विस्थापन का दर्द सबसे कठिन है। हजारीबाग और रामगढ़ क्षेत्र से पैसेंजर ट्रेन की कमी लोगों को खलती है। यहां से दक्षिण भारत, महाराष्ट्र, दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधे ट्रेन का परिचालन होना बेहद जरूरी है।

रामगढ़ के कुजू क्षेत्र में प्रदूषण बड़ी समस्या है। बड़कागांव चौक पर जाम की समस्या आम है। टाटीझरिया और विष्णुगढ़ क्षेत्र में पलायन की समस्या विकराल है। रामगढ़ के कई ग्रामीण क्षेत्रों में रेलवे क्रॉसिंग की समस्या लोगों का जी का जंजाल बनी हुई है। इसी प्रकार अन्य क्षेत्रों में भी स्थानीय लोगों की अलग-अलग समस्याएं हैं और अगर सांसद बना तो इन सभी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए सकारात्मक प्रयास अवश्य करूंगा।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र मोदीमय है और एक एक व्यक्ति फिर एक बार मोदी सरकार बनाने को आतुर है-मनीष जायसवाल

पत्रकारों के एक अन्य सवाल के जवाब में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने जवाब देते हुए कहा कि भाजपा को किसी से भी कोई चौनुती नहीं है। हमारे पास नरेंद्र मोदी का चेहरा है उनके आगे विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं हैं। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की बयार बह रही है और पुरा क्षेत्र मोदीमय है। उन्होंने यह भी कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का एक-एक व्यक्ति फिर एक बार मोदी सरकार बनाने को बेहद आतुर है ।

बांकीपुर उपचुनाव : RJD ने घोषित किया उम्मीदवार, महागठबंधन में बढ़ी...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चा चल रही है। इस बीच महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...

Dhanbad News: धनबाद पहुंचते ही IG ने क्यों बुलाई बड़ी समीक्षा...

Dhanbad News: बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) शैलेंद्र कुमार सिन्हा सोमवार को धनबाद पहुंचे। उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न...

पत्नी की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार,...

भागलपुर : भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के...