होटल में छापेमारी, संदिग्ध अवस्था में युवक-युवती पकड़ाये

कोडरमा: स्टेशन के आस-पास स्थित होटलों में देह व्यापार की सूचना पर एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर विभिन्न होटलों में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान होटल अम्बे से संदिग्ध अवस्था में दो युवक दो युवती और होटल संचालक को हिरासत में लिया गया हैं. पुलिस की इस कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है. हिरासत में लिए गए युवक युवतियों से पूछ-ताछ की गई. पुलिस होटल संचालकों से यह जानने में जुटी हैं कि ये युवक युवती होटल में किस काम के लिए रुके थे.

डीएसपी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि लगातार कोडरमा स्टेशन के समीप खालसा होटल, जानकी होटल, सुदामा होटल, अम्बे होटल समेत कई होटलों में देह व्यपार होने की सूचनाएं मिल रही थी. उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार होटल से पकड़ी गई एक युवती बंगाल की रहने वाली है. पुलिस पहले जब इन होटलों में रेड करती थी तो होटल संचालक पुलिस को चकमा देकर पिछले दरवाजे से युवक युवतियों को भगा देते थे.

रिपोर्ट-अमित

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...

AI Education: बिहार को AI और टेक्नोलॉजी में अग्रणी राज्य बनाने...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने और इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक के रिजल्ट 24 घंटे में जारी करने की पहल...

भोजपुर में Waste to Art से महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण...

भोजपुर में वेस्ट टू आर्ट पहल से कबाड़ को खूबसूरत कलाकृतियों में बदला जा रहा है। महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण का लाभ...