मोक्ष की धरती Gaya में पहली बार खेलों का समर, देश भर के खिलाड़ियों से गुलजार हुआ शहर…

मोक्ष की धरती Gaya में पहली बार खेलों का समर। गया में दो स्थानों आईआईएम कैंपस और BIPARD के खेल परिसर में हुआ खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 का आयोजन। यहां तैराकी, खो-खो, थानगाट, योग, गतका, मलखम और कलारीपट्टु की हुई प्रतियोगिता

गया: पूरी दुनिया में गया की पहचान मोक्ष, अध्यात्म और ध्यान की धरती के तौर पर है। परंतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में खेलों को बढ़ावा देने के शानदार विजन के तहत यहां खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत आयोजित हुए विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं के बाद इस पुण्य भूमि को अब खेलों के बेहतरीन आयोजन स्थल के तौर पर भी जाना जाने लगा है।  Gaya Gaya Gaya Gaya Gaya Gaya Gaya Gaya Gaya Gaya Gaya Gaya Gaya Gaya Gaya 

खेलों के इस समर में डेढ़ दर्जन से अधिक राज्यों से युवा खिलाड़ी यहां आए। इनके मानस पटल पर गया के आध्यात्मिक माहौल के साथ खेल के ऐतिहासिक आयोजन ने अमिट छाप छोड़ी है। गया के बिपार्ट और बोधगया स्थित आईआईएम संस्थान के परिसर में कुल सात खेलों तैराकी, खो-खो, थानगाट, योग, गतका, मलखम और कलारीपट्टु का आयोजन किया गया। 14 अगस्त को सभी खेलों का समापन हो गया है।

अब से पहले गया में खेलों की इतनी बड़ी कोई प्रतियोगिता आयोजित नहीं हुई थी। बौद्ध दर्शन और भगवान बुद्ध की इस ज्ञान स्थली पर प्रत्येक वर्ष नवंबर-दिसंबर में दुनियाभर के बौद्ध धर्मावलंबियों का जमावड़ा लगता है। इसके अलावा भी बड़ी संख्या में कई देशों खासकर बौद्ध देशों भिक्षुओं, लांबाओं और बुद्ध को मानने वालों का तांता लगा रहता है। पितृ पक्ष के मौके पर भी दुनियाभर के लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए यहां आकर पिंडदान करते हैं। परंतु खेलो इंडिया के इस भव्य आयोजन ने यहां खेल की दृष्टि से दर्शकों और खिलाड़ियों के नए हुजूम से इस ऐतिहासिक शहर को रूबरू कराया, जो अपने आप में अनुपम था।

यह भी पढ़ें – Patna: जून से लग सकता है बालू खनन पर प्रतिबंध, विजय सिन्हा ने कहा ‘नहीं प्रभावित होगा….’

गया के एक बड़े होटल संचालक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि ऐसे तो गया और बोधगया में पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों का तांता लगा रहता है, लेकिन खेलो इंडिया ने लोगों के नए हुजूम को यहां से जोड़ दिया है। कुछ ऐसा ही मानना एक होटल संचालक सुरेंद्र कुमार का भी है। इन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों की शुरुआत होने से शहर को राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान मिली है और इससे यहां आने लोगों की एक अलग समूह को जोड़ दिया है, जिसमें युवाओं की संख्या बहुतायत है। इससे यहां की आर्थिक गतिविधि में तेजी आएगी।

इस आयोजन को लेकर यहां के होटल, रोस्टोरेंट से लेकर स्थानीय छोटे दुकानदारों से लेकर टूर ऑपरेटरों और टैक्सी चालकों की काफी चांदी रही है। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर होने वाली इनकी कमाई इस बार दो से तीन गुणी बढ़ी है। यहां के स्थानीय व्यापारी और लोग इस तरह के आयोजन यहां अक्सर कराने की बात कह रहे हैं।

BIPARD का खेल परिसर राष्ट्रीय स्तर का

इस आध्यात्मिक धरती पर खेल को लेकर अलग या विशेष रूप से कोई बड़ा और स्थाई आधारभूत संरचना मौजूद नहीं है। परंतु यहां अधिकारियों, पदाधिकारियों से लेकर सभी वर्ग के कर्मियों और जन प्रतिनिधियों के लिए मौजूद विश्व स्तरीय ट्रेनिंग सेंटर BIPARD (बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान) में शानदार और आधुनिक खेल परिसर मौजूद है। यहीं खेलो इंडिया के तहत तैराकी, खो-खो, थानगटा, योग, गतका, मलखम और कलारीपट्टु खेलों का आयोजन कराया गया। बिपार्ट संस्थान में बना खेल परिसर खासकर इसका स्वीमिंग पुल अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। इसे थोड़ा आधुनिक तरीके से व्यवस्थित करके खेलो इंडिया की प्रतियोगिता के लायक बनाया गया है। इसी वजह से यहां खेलो इंडिया से जुड़ी प्रतियोगिताएं कराना संभव हो पाया।

यह भी पढ़ें – CM की Zero Tolerance का असर, नप गए ग्रामीण कार्य विभाग के दो अभियंता…

BIPARD मुख्य भवन परिसर से सटे ठीक पीछे 10.5 एकड़ का मैदान है, जिसे खेल परिसर के लिए खासतौर से तैयार किया गया है। इसमें एक छोटा फूटबॉल मैदान के अलावा साइकलिंग ट्रैक, जॉगिंग ट्रैक के अलावा 100 मीटर एवं 200 मीटर की दौड़ के लिए एक खास स्प्रिंटेड ट्रैक के अलावा वॉलीबाल, बास्केटबाल, लॉन टेनिस कोर्ट जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। यहां की सबसे बड़ी खासियत एक ओलंपिक आकार का स्वीमिंग पुल का होना भी है, जो इस खेल परिसर को बेहद खास बनाता है।

यहां बना 30 मीटर लंबा शानदार स्वीमिंग पुल अंतरराष्ट्रीय स्तर के सभी मानकों पर पूरी तरह से खरा उतरता है। इस पुल में मौसम के हिसाब से पानी के तापमान को बरकरार रखा जा सकता है। खेलो इंडिया के आयोजन से पहले इसे और ज्यादा बेहतरीन तरीके से तैयार किया गया था, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। इसी आधुनिक स्वीमिंग पुल में तैराकी से जुड़ी सभी तरह प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गईं। भविष्य में तैराकी की प्रतियोताओं को आयोजित कराने में यह स्वीमिंग पुल राष्ट्रीय पटल पर मानक के तौर पर उभरकर सामने आएगा।

इसके अलावा BIPARD के परिसर में एक इंडोर खेल स्टेडियम भी मौजूद है, जिसका नाम मेजर ध्यानचंद खेल परिसर रखा गया है। इसमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, स्नूकर जैसे इंडोर खेलों के अतिरिक्त 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग रेंज भी मौजूद है। ये सभी भी उच्च गुणवत्ता वाले हैं। आने वाले कुछ महीने में यहां घुड़ सवारी की सुविधा भी बहाल कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें – उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- राहुल गांधी आएं जाएं इस पर नोटिस लेने की जरूरत नहीं… 

बोधगया में डोभी एनएच पर राष्ट्रीय स्तर का संस्थान आईआईएम भी मौजूद है। इसके बड़े से परिसर में जर्मन हैंगर लगाकर मसखम, योगासन जैसी प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। यहां खेल का कोई ठोस आधारभूत संरचना नहीं होते हुए भी इन पर्याप्त स्थान होने के कारण जर्मन हैंगर लगाकर प्रतियोगिताएं आराम से संपन्न कराई जा रही हैं। विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के रहने का उत्तम प्रबंध विभिन्न होटलों या सरकारी विश्राम गृह में कराया गया है। खेल स्थल तक आने-जाने के लिए एसी बस की व्यवस्था की गई थी। यहां आने वाले खिलाड़ी हर बार बिहार खासकर गया या बोधगया आने के लिए सहर्ष तैयार दिखे।

बिहार के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत बोधगया के BIPARD में आयोजित गतका प्रतियोगिता में बिहार की टीम ने सर्वाधिक 9 पदक हासिल किए। यह अपने आप में एक कीर्तिमान है। इसके अलावा यहां आयोजित हुए योग समेत कुछ अन्य प्रतियोगिताओं में भी बिहार को कुछ पदक हासिल हुए हैं। यह अपने आप में अतुल्य है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   राहुल गांधी को लेकर दिलीप जायसवाल ने किया बड़ा खुलासा, कहा- अगर दम हैं तो…

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img