Advertisment

CM की Zero Tolerance का असर, नप गए ग्रामीण कार्य विभाग के दो अभियंता…

पटना: ग्रामीण कार्य विभाग ने लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोपों में सारण जिले के मढ़ौरा कार्य प्रमंडल के दो तदेन अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है । निलंबन की यह कार्रवाई विभागीय जांच के बाद की गई, जिसमें अभियंताओं पर मनमाने ढंग से भुगतान, बिना स्वीकृति पथ निर्माण और योजनाओं के उल्लंघन के आरोप प्रमाणित पाए गए। Zero Tolerance Zero Tolerance Zero Tolerance Zero Tolerance

निलंबित अभियंताओं में केशव साहनी, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता, कार्य प्रमंडल मढ़ौरा, सम्प्रति मुख्य अभियंता, अनुरक्षण एवं उन्नयन ग्रामीण कार्य विभाग और परमेश्वर मेहरा, तदेन कनीय अभियंता, कार्य प्रमंडल मढ़ौरा, सम्प्रति सहायक अभियंता, कार्य प्रमंडल सोनपुर, ग्रामीण कार्य विभाग शामिल हैं। दोनों पर मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के अंतर्गत अनुमोदित पथ निर्माण कार्य में स्वीकृत लंबाई से अधिक कार्य दिखाकर भुगतान प्रस्तावित करने का आरोप है।

यह भी पढ़ें – राहुल गांधी को लेकर दिलीप जायसवाल ने किया बड़ा खुलासा, कहा- अगर दम हैं तो…

दोनों पर यह भी आरोप है कि बिना किसी ठोस प्रमाण के उन्होंने पंचायत के अन्य योजना से पूर्व निर्मित 0.25 किमी पथ को योजना में दर्शाकर उसके लिए भी भुगतान स्वीकृत कर दिया । इतना ही नहीं उन्होंने विभागीय स्वीकृति के पथ निर्माण कार्य प्रारंभ कर भुगतान प्रस्तावित भी कर दिया, जिससे कोई भी बसावट सम्बद्ध नहीं हो रहा था। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों अभियंताओं की ओर से लापरवाही एवं गंभीर वितीय अनियमितता बरती गई है, जिससे राज्य को आर्थिक नुकसान हुआ। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए निलंबित किया गया है। साथ ही इसमें लिप्त अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   दरभंगा में शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम में पहुंचे राहुल गांधी, रोका गया यूनिवर्सिटी गेट पर…

JPSC JSSC Vivad Jharkhand: छात्र आंदोलन पर झारखंड सरकार की सफाई,...

JPSC JSSC Vivad Jharkhand, रांची: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच, कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों ने...

Babulal Marandi on Jharkhand CAG Report: CAG रिपोर्ट ने खोली हेमंत...

Babulal Marandi on Jharkhand CAG Report: झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर...

Ranchi Vidhansabha Gherao FIR: रांची विधानसभा घेराव पर पुलिस का बड़ा...

Ranchi Vidhansabha Gherao FIR: जेपीएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प...